फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भिवानी: मंडी में भीगा गेहूं, गुणवत्ता पर भी पड़ेगा असर, 10 मिनट की बारिश में बह गए किसानों के अरमान

Sat, 23 Apr 2022 01:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 01:28 AM IST
सार

मंडी में फसल सुरक्षा का सामान नहीं था। आढ़तियों ने बारिश में भीगकर गीले हुए गेहूं की भराई करा दी। साथ ही कचरा भी कट्टों में भरा गया।

विज्ञापन
Wheat soaked in the grain market of Bhiwani due to rain
मंडी में बारिश से भीगा गेहूं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के भिवानी में मंडियों में खुले में पड़ा गेहूं गुरुवार रात को हुई बारिश से भीग गया। इसका गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। वहीं, मंडी में अव्यवस्था भी जारी है। भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में फसल के पास ही बारिश का काफी पानी जमा हो गया। इसके बावजूद शुक्रवार को आढ़तियों ने गीले गेहूं की कट्टों में भराई करा डाली। हद तो तब हुई जब गीले गेहूं के साथ ढेरियों के आसपास पड़ा कचरा भी भर डाला। हालांकि ये गेहूं एफसीआई के गोदामों तक पहुंचते पर चेकिंग के दौर से भी गुजरेगा। मगर एक साथ हजारों कट्टों पर निगरानी रख पाना भी संभव नहीं है। 



भिवानी की नई अनाज मंडी के हमारी टीम ने हालात देखे तो गरीबों के निवाले पर बारिश की मार साफ झलक रही थी। गुरुवार को भी भिवानी मंडी में 2660 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। ये गेहूं मंडी में खुले में ही पड़ा था कि देर रात करीब 11 बजे अचानक ही तेज बारिश की बूंदें सन्नाटे को चीर गईं।

Wheat soaked in the grain market of Bhiwani due to rain
मंडी में बोरे में गेहूं भरते श्रमिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ये सिलसिला मुश्किल से दस मिनट चला। इसी ने  मंडी में खुले पड़े गेहूं को भिगोने का काम कर दिया। नियम के अनुसार मंडी मेें आने वाली गेहूं की ढेरी में 12 फीसदी नमी होनी चाहिए। अगर 12 से 14 फीसदी तक नमी है तो फिर एक प्वाइंट पर 100 ग्राम का म्योश्चर कट लगता है। इस बार अप्रैल का महीना काफी गर्म रहा।

Wheat soaked in the grain market of Bhiwani due to rain
मंडी में बारिश से भीगा गेहूं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसी वजह से मंडी में अगर किसान की फसल में नमी थी बनी तो वह एक दिन सूखाने भर से कम हो गई थी। मगर अचानक एक बारिश के चंद मिनट के झटके ने मंडी में न केवल गेहूं को भिगो दिया, बल्कि मंडी में किसानों की फसल खरीद के प्रबंधों की भी पोल खुल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wheat soaked in the grain market of Bhiwani due to rain
मंडी में बारिश से भीगा गेहूं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड अधिकारियों द्वारा मंडी में फसल खरीद से पहले पुख्ता इंतजाम किए जाने अनिवार्य होते हैं मगर मंडी में तीन शेड में अधिकतर आढ़तियों की सरसों ही पड़ी हैं, जबकि अधिकतर गेहूं खुले प्लेटफार्म पर ही दूर-दूर तक बिखरा पड़ा है। 
 

मंडी में सभी आढ़तियों को तिरपाल व फसल को सुरक्षित रखने के पुख्ता इंतजामों की सख्त हिदायतें दी हुई हैं, फिर भी कोई आढ़ती संसाधनों का जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल नहीं करता है तो मार्केट कमेटी की तरफ से दस हजार रुपये तक का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है। मंडी में साफ सफाई करने वाले ठेकेदार का काम भी संतोषजनक नहीं है, इसका सिर्फ एक माह का कार्यकाल बाकी है। उसे भी सफाई को लेकर सख्त हिदायतें दी गई हैं। - हीरालाल, सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी। 

विज्ञापन
Wheat soaked in the grain market of Bhiwani due to rain
मंडी में सुखाया गया बारिश से भीगा गेहूं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भिवानी मंडी में अब तक 69 हजार 730 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। शुक्रवार को भी 2660 क्विंटल गेहूं खरीदा था। बारिश का असर ज्यादा नहीं हुआ है। हमारा अधिकतर गेहूं शेड के नीचे है। उठान भी लगातार कराया जा रहा है। - खाद्य निरीक्षक, संदीप, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग। 

 

गेहूं खरीद करा रहे आढ़तियों के पास पर्याप्त संसाधन हैं। उनके पास तिरपाल और कैरिट भी हैं। मौसम आंशिक रूप से बिगड़ा था, जिसका गेहूं की गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ा है। धूप इतनी तेज है कि जो नमी थोड़ी बहुत बढ़ी भी होगी, वह कुछ घंटे बाद फिर से सामान्य हो जाएगी। - राजेंद्र प्रसाद, प्रधान ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन भिवानी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed