फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ हटके: शादियों की शहनाई में खाट पर 'सपना' और 'बिजली' का डांस खुशियों में लगा रहा चार चांद

Mon, 28 Feb 2022 01:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संजय वर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Feb 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Animals showed feats in cattle fair in Bhiwani of Haryana
पशु मेले में पशुओं के करतब दिखाते पशुपालक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कोई शौक पूरे करने तो कोई उमदा नस्ल ब्रीड बढ़ाने के लिए खास नस्ल के पशुओं को पाल रहा है। कुछ चुनिंदा पशुपालक ऐसे भी हैं, जिनके पशु किसी ब्रांड एंबेडसर से कम नहीं हैं। ये ब्रीड ब्रांड तो नहीं हैं, लेकिन इनकी खासियत बड़ी से बड़ी शादी को भी खास बना देती है। क्योंकि इनका खाट पर किया डांस ही दर्शकों की पहली पसंद है। जिसके चर्चे भी हरियाणा, पंजाब और पूरे राजस्थान में दूर-दूर तक फैले हैं।हम यहां बात कर रहे हैं हरियाणा के भिवानी में तीन दिन तक चले राज्य स्तरीय पशु मेले की, जिसमें राजस्थान की सीमांत इलाकों के गांवों से आए खास पशुपालकों की, जिनके साथ आए पशु न केवल करतबबाज हैं, बल्कि दूसरों की खुशियों में भी चारचांद लगा देते हैं। 

Animals showed feats in cattle fair in Bhiwani of Haryana
करतबबाज ऊंट हिंद केसरी के ऊपर बकरी सपना का नांच देखते हुए दर्शक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गांव लाड निवासी पशुपालक सोमबीर के पास पांच ऊंट, तीन घोड़ी और दो खास बकरी हैं। जिन्हें वो सिर्फ विवाह शादियों में खास नाच के लिए ही लेकर जाता हैं, जिसके उसे एक बार में कम से कम 51 हजार रुपये मिलते हैं। ये डांस भी कोई साधारण डांस नहीं हैं, बल्कि सरकस के करतबबाजों की तरह ही है। ये पशु छह बाइ चार फुट की छोटी सी खाट पर करीब 20 मिनट तक लगातार डांस करते हैं। सोमबीर के पास नागौरी, सांचौरी, बीकानेरी, बाडमेरी, जेसलमेरी नस्ल के ऊंट हैं। उसके पास दो बकरी भी हैं, जिनके नाम सपना और राजबाला हैं। इसी तरह उसकी करतबबाज घोड़ी बिजली, लाली और सोनू हैं। ये सभी एक साथ डांस करती है तो लोग इन्हें एकटक देखते रह जाते हैं। उसका ऊंट हिंद केसरी और तूफान भी खाट पर जब डांस करता है तो तूफान मचा देता है। बाहुबली के चर्चे भी खास है वह जमीन पर लेटता है तो बकरी सपना उसके ऊपर डांस करती है, जिसे देखने वाला भी अपने दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर हो जाता है। 

तीन पीढ़ी से करा रहे हैं पशुओं से करतब, भावी पीढ़ी को भी दे रहे ज्ञान
लाड के पशुपालक सोमबीर ने बताया कि उनकी तीन पीढ़ियों से पशुओं से करतब करा रहे हैं। भावी पीढ़ी को भी इसका ज्ञान दे रहे हैं। उनके पशुओं के डांस राजस्थान के उदयपुर, जयपुर, नागौर के फेस्टिवल में भी पसंद किए गए हैं। जबकि पंजाब के मुक्तसर में भी उनकी पशुओं की टोली धूम मचा चुकी है। साल भर में छह महीनें तक शादियों व विशेष समारोह का सीजन रहता है। जिसमें उनके खाट पर पशु डांस के लिए काफी डिमांड रहती है। छह माह में पशुओं के डांस से 25 लाख रुपये तक कमा लेते हैं। ऊंट की डिजाइनदार हेयर कटिंग के लिए भी राजस्थान के केमल फार्म से खास तौर पर कारीगर आते हैं। जो उनकी खूबसूरती को भी निखार देते हैं। कटिंग पर छह माह में पांच से सात हजार रुपये एक ऊंट पर खर्च आता है।
 

Animals showed feats in cattle fair in Bhiwani of Haryana
रिंग में घुड़दौड़ के दौरान करतब दिखाता घोड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लीलाधर की घोड़ी की भी शादियों में है डिमांड
गांव झुप्पाकलां निवासी पशुपालक लीलाधर के पास चार घोड़ी हैं। उसके पास सफेद रंग की दो घोड़ी हैं, जिनकी शादियों में खास डिमांड रहती है। जिसके लिए एक शादी में उसे चंद घंटों में 11 हजार रुपये तक मिल जाते हैं, जबकि अन्य घोड़ियों के लिए भी उसे प्रति शादी 5100 रुपये का शगुन मिल जाता है। उसने बताया कि वह अपनी घोड़ियों  को सिर्फ विवाह शादियों में ही इस्तेमाल करता है। उनसे अन्य कोई काम नहीं लेता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Animals showed feats in cattle fair in Bhiwani of Haryana
खाट पर नांच दिखाता करतबबाज ऊंट हिंद केसरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

12वीं पास नीतू की श्रीदेवी गाय में भी है खास बात
महेंद्रगढ़ जिले के गांव गुड्डा गांव निवासी नीतू बारहवीं पास और आईटीआई की हुई है। उसका पति पवन कुमार शिक्षा विभाग में क्लर्क है। वह गांव में ही अपना डेयरी फार्म चलाती है। उसकी गाय श्रीदेवी मेले में एचएफ क्रॉस ब्रीडिंग में ब्रीड चैंपियन बनी है। नीतू ने 2007 में पशु डेयरी की थी। उसके पास खास नस्ल की गाय हैं। जिसकी बदौलत वह हर माह पांच से सात लाख कमा रही है। गाय श्रीदेवी की मां रेखा झज्झर मेले में ब्रीड चैंपियन का खिताब जीत चुकी है। 

विज्ञापन
Animals showed feats in cattle fair in Bhiwani of Haryana
पशु मेले में ऊंट की सवारी कर सेल्फी लेते बच्चे और अभिभावक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बच्चों और महिलाओं में भी दिखा सेल्फी का क्रेज
मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र बने पशुओं के साथ बच्चे और महिलाएं सेल्फी लेते रहे। कई बच्चों ने तो सजावटी ऊंटों की भी बच्चों ने सवारी की। कुछ लोग तो इन पशुओं के साथ फोटो खिंचवाने में भी मशगूल रहे। पशु अपने पास लोगों की ज्यादा चहल पहल से जरा भी विचलित नहीं हुए। वे सेलिब्रिटी की तरह उनके साथ फोटो खिंचवाते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed