गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के जंगल तिनकोनिया नंबर एक स्थित केवटहिया टोले में मंगलवार रात एक फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई की पीटकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह वारदात की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जितेंद्र निषाद (27) की पत्नी संध्या की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
अपने ही बने कातिल: एक फीट जमीन के लिए छोटे भाई की कर दी हत्या, डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उतारा मौत के घाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केवटहिया टोला में मुराली निषाद के पांच लड़के पन्ने लाल, धर्मेंद्र, जितेंद्र, राजन, गोकुल रहते हैं। पांचों भाइयों के हिस्से में एक लाइन से 12-12 फीट जमीन मिली है। सभी टीनशेड और झोपड़ी डालकर रहते हैं। बताया जा रहा है कि हत्या आरोपी ने एक फीट जमीन अधिक ले ली है। इसी संबंध में भाइयों में विवाद रहता है।
मंगलवार की रात आठ बजे आरोपी धर्मेंद्र की पत्नी और जितेंद्र की पत्नी आपस में झगड़ा कर रही थीं। इसी दौरान दोनों भाई काम से घर पहुंचे। पत्नी को झगड़ा करते देख दोनों भाई आपस में विवाद करने लगे।
आरोप है कि इसी बीच बड़े भाई धर्मेंद्र निषाद ने छोटे भाई जितेंद्र निषाद पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। परिजन जितेंद्र को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि रात में पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस अगले दिन सुबह सात बजे पहुंची।