फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: डराकर हासिल करना चाहता था प्यार, इनकार पर मारी गोली, एकतरफा प्यार में दो बहनों पर किया हमला; खुद भी घायल

Sat, 03 May 2025 02:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 03 May 2025 02:25 PM IST
सार

गोरखपुर में एकतरफा प्यार में एक युवक ने दो सगी बहनों को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। युवक बड़ी बहन की शादी कहीं और तय होने से नाराज था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
young man shot two sisters in one-sided love and then shot himself in gorakhpur
युवक ने दो बहनों को मारी गोली - फोटो : संवाद
यूपी के गोरखपुर कैंट इलाके के सिविल लाइंस में शुक्रवार को रिश्तेदार एक युवक ने एकतरफा प्यार में दो सगी बहनों को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। तीनों को गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 


सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ डीएम, एसएसपी और एसपी सिटी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से मामले की जानकारी ली। इधर, घटना से सिविल लाइंस इलाके में हड़कंप मच गया।

दोनों बहनों की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी, आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के खरिहानी बाजार के कम्हरिया गांव निवासी मनदीप यादव (25) उनकी बहन का भतीजा है। वह उनकी बड़ी बेटी से विवाह करना चाहता था, लेकिन हमें यह रिश्ता मंजूर नहीं था।
young man shot two sisters in one-sided love and then shot himself in gorakhpur
घटनास्थल पर एसएसपी और डीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी का रिश्ता कहीं और तय कर दिया। इससे नाराज होकर मनदीप शुक्रवार दोपहर करीब 1:45 बजे पैदल ही सिविल लाइंस स्थित उनके घर पहुंचा। गेट पर उसे छोटी बेटी मिली, उसके पेट में गोली मार दी। इसके बाद बाहर आई बड़ी बेटी को भी पेट में गोली मार दी।

 
young man shot two sisters in one-sided love and then shot himself in gorakhpur
घटनास्थल पर जांच करते हुए टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डराकर हासिल करना चाहता था प्यार
आजमगढ़ का मनदीप यादव मनबढ़ किस्म का है। उसके घर के पास रहने वाली मौसी के घर सिविल लाइंस की युवती आती जाती थी। इसी दौरान उसे देखकर आरोपी पसंद करने लगा था। जबकि युवती व परिवार उसे पसंद नहीं करता था। वह डरा-धमका कर युवती से बात भी करता था। उसे हासिल करना चाहता था। एक सप्ताह पहले एक होटल में युवती को देखने लड़के वाले आए थे। वहां पर आठ मई सगाई की तारीख तय हुई थी। इसकी तैयारी घर में चल रही थी। सगाई तय होने पर वह बौखला गया था। शुक्रवार को बौखलाहट में युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती और उसकी छोटी बहन को गोली मार दी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
young man shot two sisters in one-sided love and then shot himself in gorakhpur
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद घर के अंदर ही पिस्टल से अपने सीने में भी गोली मार ली। ये बातें पुलिस की जांच में सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 1:45 बजे की मनदीप यादव ने घर पर चढ़कर सगी बहनों पर हमला किया, इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। वह मास्क लगाकर आया था। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग बाहर निकल आए, लेकिन कोई खून से लथपथ घायलों की मदद के लिए आगे नहीं बढ़ा। किसी तरह पुलिस की बाइक पर बैठकर दोनों बहनें जिला अस्पताल पहुंचीं। वहीं घर के सामने काफी देर तक आरोपी खून से लथपथ गिरा पड़ा हुआ था।
 
विज्ञापन
young man shot two sisters in one-sided love and then shot himself in gorakhpur
घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम जांच करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां मौके पर पहुंचा पुलिस कर्मी आस-पास के लोगों से गाड़ी निकालने के लिए कहते रहे, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। जो लोग बाहर थे वे अंदर चले गए। तब पीआरवी की गाड़ी से आरोपी को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के समय घर पर मौजूद पीड़ित युवती की मां अचेत होकर गिर पड़ी। उन्हें महिला पुलिस ने कमरे में बिस्तर पर लिटाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed