{"_id":"60af24d28ebc3e00d551e826","slug":"yaas-cyclone-impact-on-weather-of-gorakhpur-change-weather-forecast-heavy-rain-will-start-from-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तूफान यास का असर: गोरखपुर में बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, अगले दो दिन झमाझम बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान यास का असर: गोरखपुर में बदला मौसम का मिजाज, दिन में छाया अंधेरा, अगले दो दिन झमाझम बारिश की संभावना
Thu, 27 May 2021 10:33 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 May 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मौसम का मिजाज बुधवार देर रात से बदल गया। अचानक तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई। वहीं मौसम में परिवर्तन होने से सभी ने सिहरन महसूस की। अगले तीन-चार दिन मौसम ठंडा रहेगा। गुरुवार यानी आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए। जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। वहीं आज बूंदाबांदी जबकि 28 और 29 मई को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। बता दें कि बुधवार से ही बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘यास’ ने रौद्र रूप ले लिया है। इसकी वजह से उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार में सुबह से ही बारिश हो रही है। बुधवार शाम तक तूफान का असर बिहार की राजधानी पटना तक हो चुका था। वहीं बुधवार आधी रात के बाद इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच जाने की संभावना है।
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
ऐसे में गुरुवार सुबह से गोरखपुर के ऊपर बादल छाए हैं। 25 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। 28 मई से तूफान और ज्यादा सक्रिय हो जाएगा और 29 मई तक इसका अच्छा खासा असर बना रहेगा।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि गोरखपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 मई यानी आज सुबह से ही बादल छाए हैं, लेकिन 28 और 29 मई को भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
28 मई को 65 से 70 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार भी 30 से 35 किलोमीटर रहने की संभावना है। 29 मई को भी भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
30 मई को भी इसका हल्का असर रहेगा। यानी कि अगले चार दिन तक गोरखपुर के ऊपर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से नीचे लुढ़क सकता है।