उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बीते मार्च महीने में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक तरीके से जबरन संबंध बनाने का केस दर्ज कराया था। अब इस केस में एक नया मोड़ आ गया है।
यूपी: पति ने सोते समय पार की थी हैवानियत की सारी हदें, अब पत्नी बोली- 'गुस्से में लगाया था आरोप'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये है पूरा मामला
गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके की महिला ने अपने पति पर ना सिर्फ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था बल्कि यहां तक कह दिया था कि उसने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के बाद नाजुक अंगों पर मिर्च पाउडर डाल दिया था।
अब महिला अपने बयान से पलट गई है। केस दर्ज कराने वाली महिला के पति को जब पुलिस पकड़ने के लिए दबिश देने लगी तो महिला थाने पहुंच गई और फिर जो उसने कहा उससे पुलिस वालों के भी होश उड़ गए।
इंस्पेक्टर सहजनवां संजय मिश्रा का कहना है कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी कि महिला अपने ही बयान से पलट गई। ऐसे में फाइनल रिपोर्ट लगाकर फाइल को बंद कर दिया है।