विजयदशमी पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजनों का सिलसिला रविवार सुबह से ही शुरू हो गया। कन्या पूजन कार्यक्रम के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर से विजय जुलूस के लिए नाथ पंथ के विशेष पारंपरिक परिधान में निकले। शोभायात्रा निकलने से पूर्व सीएम योगी ने गायों को गुड़ खिलाया। वहीं विजय यात्रा के दौरान गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर के बीच जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रथ त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में संपन्न हुआ।
2 of 5
गोरखनाथ मंदिर में पूजा करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि शोभायात्रा से पूर्व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरक्षनाथ और मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं की पूजा की। वहीं शोभायात्रा से एक घंटा पहले ड्रोन से रास्ते और छतों की निगरानी की गई। रथ के साथ एटीएस के कमांडो भी मौजूद रहे।
3 of 5
गोरखनाथ मंदिर से निकली शोभायात्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर की परंपरा के अनुसार पीठाधीश्वर मानसरोवर मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव के साथ सभी देवी-देवताओं की पूजा किए। इसके बाद शोभा यात्रा रामलीला मैदान पहुंची। वहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की आरती किया और तिलक लगाकर पूजन किया।
4 of 5
गोरखनाथ मंदिर से निकली शोभायात्रा।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि इस बार का संपूर्ण कार्यक्रम कोरोना से बचाव के लिए शासन की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए किया गया। वहीं मंदिर के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने के लिए साधु संत कई स्थानों से गोरखनाथ मंदिर में मौजूद रहे।
5 of 5
शोभायात्रा से पहले गोरखनाथ मंदिर परिसर में गायों को गुड़ खिलाते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर पोखरा तक की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों की टीमें मौजूद रहे। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में एनएसजी कमांडो के बाद सीएम सिक्योरिटी टीम, उसके बाद एटीएस कमांडो, जिला पुलिस के दारोगा व सिपाही मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से चार स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। गलियों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।