बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन गोरखपुर की ओर से यूपी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। शनिवार को शहर के रॉयल रेजिडेंसी होटल में हुई इस प्रतियोगिता में कई बॉडी बिल्डरों ने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन कर खिताब के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। ओवरऑल चैंपियन का खिताब आगरा के भरत सिंह ने हासिल किया।
{"_id":"604db34e8ebc3e8d3155e586","slug":"up-body-building-championship-photos-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: बॉडी बिल्डिंग की ये तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान, महिलाएं भी बढ़ चढ़कर ले रही हैं हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बॉडी बिल्डिंग की ये तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान, महिलाएं भी बढ़ चढ़कर ले रही हैं हिस्सा
Sun, 14 Mar 2021 12:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
Body Building Championship
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Body Building Championship
- फोटो : अमर उजाला।
बॉडी बिल्डिंग 55 किलो पुरुष वर्ग में मेरठ के हिमांशु चौहान प्रथम, सहारनपुर के फारुख द्वितीय व सहारनपुर के ही अरशद तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार 60 किलो में मेरठ के अक्षय चौहान प्रथम, लखनऊ के मोना फैसल द्वितीय व गाजीपुर के राहुल सोनकर तीसरे स्थान पर रहे।
Body Building Championship
- फोटो : अमर उजाला।
65 किलो में कानपुर के प्रदीप कुमार प्रथम, सहारनपुर के मो.अली द्वितीय व मुजफ्फरनगर के मो. अहसान तीसरे स्थान पर रहे। 75 किलो भार में लखनऊ के प्रशांत नायक प्रथम, मेरठ के सद्दाम कुरैशी दूसरे व लखनऊ के श्याम वर्मा तीसरा स्थान पर काबिज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Body Building Championship
- फोटो : अमर उजाला।
80 किलो में लखनऊ के सरताज, 85 किलो में आगरा के भरत सिंह, 85 किलो से अधिक भार वर्ग में गाजियाबाद के विक्रम यादव ने बाजी मारी। पुरुष फिजिक स्पोर्ट्स में सहारनपुर के संदीप यादव प्रथम, गोरखपुर के दीपांकर दूसरे व आगरा के सिद्धांत सचदेवा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Body Building Championship
- फोटो : अमर उजाला।
महिला फिजिक स्पोर्ट्स में नोएडा की नीरा पाल पहले, लखनऊ की क्रांति चौधरी दूसरे व लखनऊ की ही रिया राज चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में आरपीएम एकेडमी समूह के ग्रुप डायरेक्टर अजय शाही ने किया।