फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 13 की मौत, 816 नए मिले संक्रमित

Thu, 06 May 2021 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 May 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 5 may 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई

गोरखपुर जिले में बुधवार को 13 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। मरने वाले सभी मरीज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। इसमें आठ गोरखपुर के हैं। सभी मौतें पोर्टल पर अपलोड न होने से स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ चार मौतों की सूचना जारी की है। वहीं 816 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इसमें 496 शहर क्षेत्र के हैं।

Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 5 may 2021
कोरोना वायरस की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के मुताबिक जिले में संक्रमितों की संख्या 46225 हो गई है। 489 की मौत हो चुकी है। 36635 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 9101 सक्रिय मरीज हैं। जानकारी के मुताबिक झुंगिया बाजार की 60 वर्षीय, पादरी बाजार की 45, लच्छीपुर की 45, जंगल तिकोनिया की 65 व शक्ति नगर की 27 वर्षीय महिला मेडिकल कालेज में भर्ती थीं। बुधवार को सभी की मौत हो गई।

 

Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 5 may 2021
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला।

शाहपुर के 64 वर्षीय, राजेंद्र नगर के व्यक्ति व जिले के 33 वर्षीय व्यक्ति ने भी अंतिम सांस ली। कुशीनगर के सुकरौली निवासी 70 वर्षीय महिला, महराजगंज की 50 वर्षीय महिला व 37 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई। इसके अलावा एक पुरुष व एक महिला ने भी इसी वार्ड में अंतिम सांस ली। मरने वालों में निजी अस्पतालों की संख्या शामिल नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 5 may 2021
कोरोना से मौत - फोटो : social media

भाजपा नेता भवानी सिंह का कोरोना से निधन, जताया शोक
यूपी भाजपा के सह संगठन महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी भवानी सिंह का कोरोना संक्रमण से बुधवार को हैदराबाद में निधन हो गया। भवानी सिंह का इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था, हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया गया था।  

 

विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 5 may 2021
कोरोना वायरस। - फोटो : Social Media

निधन पर भाजपा नेताओं ने दुख जताया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भवानी सिंह के निधन से भाजपा संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। वह बेजोड़ संगठनकर्ता और प्रखर वक्ता थे। मिलनसार और मृदुभाषी होने के नाते कार्यकर्ताओं के मन में उनके प्रति अपार श्रद्धा थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed