फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर में कोरोना का कहर: 24 घंटे में 14 की मौत, 1189 नए मिले संक्रमित

Wed, 05 May 2021 09:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 May 2021 09:42 AM IST
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 4 may 2021
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण से मंगलवार को 14 की मौत हो गई। जबकि 1189 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में सिर्फ चार मौतों की सूचना जारी की है। इसके अलावा बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज में 10 मौतें हुई हैं, जिसमें छह मरीज गोरखपुर के थे। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के मुताबिक कोरोना की जांच में 1189 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें 741 शहर के हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 45409 हो गई है। 485 की मौत हो चुकी है। 35772 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 9252 सक्रिय मरीज हैं।




 

Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 4 may 2021
कोरोना वायरस - फोटो : पेक्सेल्स

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 घंटे में कुल संख्या में 16 मौतें अपडेट की गई हैं। एक दिन पहले कुल मौतों की संख्या 469 थी, जो मंगलवार को बढ़कर 485 हो गई है। हालांकि विभाग का कहना है कि मौतों की सूचना में अपलोड करने में देरी होने से आंकड़ों में अंतर है। सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार बीआरडी मेडिकल के कोरोना वार्ड में 25 वर्ष की एक युवती व 36 वर्ष के युवक की मौत हुई है। इसके अलावा 58 वर्षीय एक महिला की टीबी अस्पताल व 62 वर्ष की एक महिला की लखनऊ में मौत हो गई है।

Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 4 may 2021
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

बीआरडी से जारी मेमो के अनुसार मेडिकल कॉलेज के पैथोलाजी विभाग की अध्यक्ष के पति सहित 10 मरीजों की मौतें हुई हैं, जिसमें छह मरीज गोरखपुर के थे। इसके अलावा गोरखपुर की दो महिलाओं की मौतें हुई हैं, जिसमें एक महिला बीआरडी परिसर की रहने वाली थीं। खजनी की 50 वर्षीय महिला, खोराबार के 32 वर्षीय व पटवारी टोला तुर्कमानपुर के 56 वर्षीय व्यक्ति ने भी अंतिम सांस ली। इसी अस्पताल में भर्ती बिहार के सिवान की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी, कुशीनगर के दो व सिद्धार्थनगर के एक व्यक्ति की भी मौत हो गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 4 may 2021
रेमडेसिविर दवा - फोटो : social media

रेमडेसिविर से जीएसटी हटा
गंभीर कोरोना मरीजों की दवा रेमडेसिविर से सरकार ने जीएसटी हटा ली है। इस दवा पर 12 फीसदी जीएसटी लगती थी। यह जानकारी दवा विक्रेता समिति के महामंत्री आलोक चौरसिया ने दी। उन्होंने बताया कि मैक्सिमम रिटेल प्राइज (एमआरपी) में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इससे दुकानदारों को फायदा होगा तो इसका लाभ ग्राहकों को भी मिलेगा।
 

विज्ञापन
Todays Active Corona Cases And Death Cases In Gorakhpur 4 may 2021
गोरखपुर जेल - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से बंदी की मौत
गोरखपुर मंडलीय कारागार में दो महीने से बंद विकासनगर, बरगदवां निवासी राजेश यादव (50) पुत्र दयाराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की दिन में अचानक तबियत खराब हुई तो जिला अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे टीबी अस्पताल नंदानगर भेजा गया। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जा मे ले लिया। बताया जा रहा है कि वह कोरोना संक्रमित था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed