फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का खतरा बढ़ा: गोरखपुर में 24 घंटे में सात संक्रमितों की मौत, 773 नए मरीज मिले

Sat, 17 Apr 2021 09:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 17 Apr 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
todays active corona cases and death case of Gorakhpur 16 april 2021
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
गोरखपुर जिले में शुक्रवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 773 नए मरीज मिले और सात संक्रमितों की मौत भी हुई। मृतकों में सभी गोरखपुर के रहने वाले थे। हालांकि इन मौतों में केवल दो को ही पोर्टल पर अपलोड किया जा सका है। यही वजह है कि विभाग ने केवल दो मौतों का आंकड़ा जारी किया है। वहीं संक्रमितों में दीवानी न्यायालय के एक अधिकारी समेत 15 कर्मचारी शामिल हैं।
todays active corona cases and death case of Gorakhpur 16 april 2021
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि 773 केस मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 27387 हो गई है। इसमें से 21982 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों में अब तक 380 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पांच हजार के पार 5025 पहुंच गया है।
todays active corona cases and death case of Gorakhpur 16 april 2021
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को शहरी थाना क्षेत्र में 451 नए केस मिले हैं जबकि ग्रामीण थाना क्षेत्र में कुल 264 संक्रमित मिले हैं। वहीं 58 ऐसे मामले हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। सीएमओ ने अपील की है कि लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। स्थिति बिगड़ती जा रही है। ऐसे में बचाव ही एक मात्र उपाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
todays active corona cases and death case of Gorakhpur 16 april 2021
covid19 - फोटो : पीटीआई
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सात की मौत
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटे के अंदर सात संक्रमितों की मौत हुई है। सभी गोरखपुर के रहनेवाले थे। मृतकों में दो महिलाएं जिनकी उम्र क्रमश : 65 और 55 वर्ष है। इनके अलावा रामजानकी नगर के रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति, बहरामपुर के 59 वर्षीय व्यक्ति, नरसिंह पुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, कुसम्ही की रहने वाली 27 वर्षीय महिला और सिघाड़िया का रहने वाला 25 वर्षीय युवक शामिल हैं। सभी की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में हुई है। 
विज्ञापन
todays active corona cases and death case of Gorakhpur 16 april 2021
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला।
आज बंद रहेगी दीवानी कचहरी
दीवानी न्यायालय परिसर में शुक्रवार को एक अधिकारी व 15 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण दीवानी न्यायालय शनिवार को बंद रहेगा। उच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में जिला न्यायाधीश दुर्ग नारायण सिंह ने यह आदेश जारी किया है। आदेश में जनपद न्यायाधीश ने कहा कि जरूरी  मामलों को छोड़कर मुकदमों में सामान्य तिथि नियत की जाएगी। साथ ही साथ केंद्रीय नाजिर को निर्देशित किया गया है कि वह न्यायालय बंद रहने की अवधि में प्रशासन के सहयोग से न्यायालय परिसर की पूरी तरह से सैनिटाइज कराएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed