मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की। बता दें कि लालजी टंडन का गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से गहरा नाता रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 5
ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ के साथ लालजी टंडन।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
लालजी गोरखनाथ मंदिर में लंबे समय से आते थे। वह अक्सर महंत अवैद्यनाथ से मिलने आया करते थे। लालजी हमेशा कहते रहे कि मुझ पर बड़े महराज का बहुत आशीर्वाद था। वह कहते थे कि जनसंघ के जमाने से मेरा यहां आना-जाना है।
3 of 5
गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ के साथ लालजी टंडन व अन्य।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि लालजी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुराना नाता है। वह अक्सर गोरखनाथ मंदिर आते रहते थे। लालजी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
4 of 5
गोरखनाथ मंदिर परिसर में लालजी टंडन के साथ योगी आदित्यनाथ व विधायक आरएमडी व अन्य।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
लालजी सितंबर 2014 में गोरखपुर आए और गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन और ब्रह्मालीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के साथ उनके कक्ष में मुलाकात की थी।
5 of 5
बाबा गोरखनाथ का दर्शन करते लालजी टंडन व अन्य।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
सितंबर 2014 में लालजी के आने पर भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया था। इस मौके पर विधायक डॉ.राधामोहन दास, कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, डॉ.सत्येंद्र सिन्हा, डॉ.धर्मेद्र सिंह, अरुणेश शाही, अच्युतानंद शाही और रणजीत राय आदि मौजूद थे।