फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: जाम से निजात दिलाने के लिए एसएसपी ने दिया खास निर्देश, बोले- चौराहे से दूर किए जाएंगे ठेलेवाले

Sat, 27 Feb 2021 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Feb 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
SSP gave instructions to policemen of traffic duty and PRD Jawan for traffic free city in gorakhpur
एसएसपी ने जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने ट्रैफिक ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी, होमगार्ड, पीआरडी जवानों के साथ बैठक की। निर्देश दिया कि चौराहों से ठेलेवालों को कम से कम 50 मीटर दूर किया जाए। सड़क के किनारे कोई चारपहिया वाहन न खड़ा होने पाए।

SSP gave instructions to policemen of traffic duty and PRD Jawan for traffic free city in gorakhpur
एसएसपी ने जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला।

एसएसपी ने कहा कि अगर कोई वाहन मिले तो भारी जुर्माना लगाया जाए। साथ ही ऑटोवालों को चौराहों से दूर सवारी बैठाने को कहा जाए। बड़े वाहन किसी भी कीमत पर नो इंट्री में बिना अनुमति के नहीं आने चाहिए। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

SSP gave instructions to policemen of traffic duty and PRD Jawan for traffic free city in gorakhpur
पुलिस लाइंस में मौजूद ट्रैफिक की ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
एसएसपी पुलिस लाइंस में ट्रैफिक की ड्यूटी करने वालों के साथ मौजूद थे। एसएसपी ने कहा कि यातायात को दुरुस्त करने के लिए 84 पुलिसकर्मी और दिए गए हैं। इन्हें ट्रैफिक की ट्रेनिंग दी जाए और जल्द से जल्द ड्रेस सिला दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
SSP gave instructions to policemen of traffic duty and PRD Jawan for traffic free city in gorakhpur
एसएसपी जोगेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि जाम ऐसी समस्या है, जिससे निपटने के लिए, हर पहलू पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को सक्रिय होना होगा। पुलिसकर्मी सख्ती से ट्रैफिक नियमों का पालन कराएं, तो जाम से निजात मिल सकती है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी बॉडी कैमरा साथ लेकर चलें, ताकि सड़कों पर वाहनों का चालान किया जा सके। एसएसपी ने कहा कि ठेले वालों को जगह देने के लिए जिला प्रशासन से बातचीत की जाएगी, ताकि वह भी अपना रोजगार कर सकें। सिक्टौर को हाइवे से जोड़ने के लिए भी पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन
SSP gave instructions to policemen of traffic duty and PRD Jawan for traffic free city in gorakhpur
पुलिस लाइंस में मौजूद एसएसपी व ट्रैफिक की ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
यह निर्देश दिए गए हैं
  • चौराहों की बाईं को खाली रखा जाए, ताकि आवागमन न रुकने पाए
  • ड्यूटी पर तैनात लोगों की जिम्मेदारी होगी कि सड़कों के किनारे वाहन न खड़े होने पाएं
  • सड़कों के किनारे वाहन खड़े होने पर सख्ती से कार्रवाई की जाए
  • तीन सवारी, हेलमेट की भी जांच की जाए और जुर्माना वसूला जाए
  • नो इंट्री में भारी वाहनों को किसी भी हाल में शहर में न आने दिया जाए
  • ऑटो वाले चौराहों से दूर सवारी बैठाए-उतारें और ठेेले वाले भी दूरी पर लगाएं, ताकि आवागमन बाधित न होने पाए
  • सड़कों पर दुकानदार सामान रखें हों तो हटवाया जाए और सख्ती से बताया जाए कि दोबारा नहीं लगना चाहिए
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed