गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से बनाया गया पंडित रामप्रसाद बिस्मिल पार्क उनकी स्मृतियों को सहेजे हुए है। सामान्य दिनों में अक्सर यहां से गुजरने वाले लोग आकर पार्क में विश्राम करके अपनी थकान को दूर करते नजर आते हैं। बच्चों के लिए पार्क में तरह-तरह के झूले लगाए गए हैं तो वहीं उम्रदराज लोगों को बेंच सुकून के पल देती हैं।
रामप्रसाद बिस्मिल के नाम की स्मृतियां सहेजे है यह पार्क, गर्मी के दिनों में शहरवासियों से रहता है गुलजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलजार रहता है पार्क
दुकानदार शान मोहम्मद ने बताया कि पार्क के अंदर जीडीए की ओर से आवंटित चाय नाश्ते की दुकान को पार्क शुरू होने के बाद से ही चला रहा हूं। सामान्य दिनों में पूरे दिन पार्क लोगों से गुलजार रहता है। साफ सफाई होती है, बस आने वाले लोगों से यहां साफ सफाई में सहयोग नहीं मिल पाता है।
सुबह-शाम लोग करने आते हैं योग
दुकानदार सुधीर शर्मा ने बताया कि पार्क के अंदर सुबह और शाम को लोग योग करने आते हैं। उन्हें देखकर अच्छा लगता है, खुद भी उनके साथ योग करता हूं। पार्क की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए रंगाई पुताई कराई जाती है। घास की कटाई और साफ सफाई के लिए कर्मचारी तैनात हैं।
झूलों पर बच्चे करते हैं मस्ती
दुकानदार रामानंद राय ने बताया कि पार्क में आने वाले परिवारों के छोटे बच्चे झूलों पर जमकर मस्ती करते नजर आते हैं। पार्क में लगी बेंच और झूलों की मरम्मत पर भी जीडीए समय-समय पर ध्यान दे तो शहर के बीचोंबीच इससे बढ़िया कोई पार्क नहीं है।