बच्चे दिल के सच्चे...यह सिर्फ कहावत नहीं है। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया कोतवाली के सिसवा बुजुर्ग गांव के छह साल के बच्चे की मानवता से यह हकीकत साबित हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
तस्वीरें: इस बच्चे ने पढ़ाया मानवता का ऐसा पाठ, देखकर आप भी कहेंगे 'शाबास'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि इस साल गर्मी पूरी तरह से आग उगल रही है। ऐसे मौसम में इंसान से लेकर जानवर तक प्यास बुझाने के लिए परेशान हो जाते हैं। मूक पशु पानी के लिए दर-दर भटकते हैं जबकि कई पक्षी पानी की तलाश में उड़ते-उड़ते दम तोड़ देते हैं।
वहीं सिसवा बुजुर्ग गांव के इंडिया मार्का हैंडपंप के पास प्यासी गाय पहुंची तो यह बालक दौड़ लगाते हुए हैंडपंप के पास गया। इसके बाद वह तेजी से नल को चलाने लगा और गाय नल के मुंह से प्यास बुझाने लगी। बुधवार को छोटे बच्चे का जो मानवीय चेहरा सामने आया, उसका अनुकरण बड़े भी करें तो मूक पशुओं व जानवरों की प्यास बुझाना आसान हो जाएगी।
वायरल हुआ वीडियो
छह साल के बच्चे ने प्यासी गाय के लिए हैंडपंप चलाया तो उसका किसी ने फोटो व वीडियो बना लिया। अब यह फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
गर्मी में पोखरे एवं अन्य जलस्रोत सूखने लगे हैं। पुराने जमाने की तरह ज्यादातर लोग अपने घरों के सामने बर्तन में पानी नहीं रख रहे हैं, जबकि मूक पशु पक्षियों को इस मौसम में पानी की आवश्यकता होती है।