{"_id":"5e4ff26d8ebc3ef3e87eec42","slug":"shiv-barat-in-gorakhpur-latest-photo-of-lord-shiv-shankar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी ही बरात में 'भगवान शिव' तारों में उलझे, तस्वीरों में देखें ऐसे निकली भगवान की झाकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी ही बरात में 'भगवान शिव' तारों में उलझे, तस्वीरों में देखें ऐसे निकली भगवान की झाकियां
श्री श्री सिद्ध पीठ शीतला माता मंदिर घंटाघर से शुक्रवार को शिव बारात निकाली गई। बारात में महिषासुर से युद्ध, साईं बाबा के संग भक्त, भूत-पिशाच, नरकंकाल आदि की झांकियों ने लोगों को खूब आकर्षित किया। ऐसे में भगवान शिव तार के झाम में फंस गए। पहले तो उन्होंने आवाज लगाई लेकिन डीजे की आवाज तेज होने के कारण किसी को सुनाई दिया। ऐसे में उन्होंने अपने हाथों से ही तार को हटाया और आगे बढ़ गए।
सभी फोटोज- राजेश कुमार, अमर उजाला, गोरखपुर
2 of 5
shiv barat
- फोटो : अमर उजाला।
रास्ते में श्रद्धालुओं ने बारातियों का स्वागत खीर-पूड़ी और पानी के स्टाल के साथ किया। इसके बाद बारात के मंदिर के पास पहुंचने पर विधि-विधान से शिव-पार्वती का विवाह कराया गया। विवाहोपरांत पार्वती की विदाई डोली में बैठा कर की गई। विवाह में दो जोड़े वर व वधू के विवाह का भी आयोजन किया गया। रात्रि आरती व प्रसाद वितरण तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
3 of 5
shiv barat
- फोटो : अमर उजाला।
बरात में मेयर सीताराम जायसवाल, अंजू चौधरी, पुष्पदंत जैन, सत्या पांडेय, घनश्याम दास, पुरूषोत्तम दास, अच्छे लाल वर्मा, पुजारी बब्लू चौरसिया, मोहन पटवा, राजीव प्रताप, राजू सिंह, नवीन गुप्ता, कन्हैया वर्मा, संतोष गुप्ता,उमेश अग्रहरी, बृजेश सर्राफ, दुर्गेश कसौधन, अनुराग मझवार सहित बड़ी संख्या में लोग शिव भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shiv barat
- फोटो : अमर उजाला।
शिव विवाह का हुआ आयोजन
माता मातेश्वरी सेवा दरबार पचपेड़वा की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव विवाह का आयोजन किया गया। शिव बारात दरबार से निकलकर रामनगर चौराहा, लच्छीपुर स्थित शिव मंदिर जाकर वापस दरबार पहुंचकर समाप्त हुई। जहां रीति रिवाज के साथ शिव पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
shiv barat
- फोटो : अमर उजाला।
इस अवसर पर राजदेव जायसवाल, आचार्य सुनील, आचार्य गुड्डू, गणेश प्रसाद शर्मा, फूलचंद शर्मा, जितेंद्र, अनिल, धर्मेंद्र, मुस्कान, प्रहलाद, राजेश्वरी देवी, रिंकेश्वरी देवी, रीता चौरसिया, मंतीरा देवी, दुर्गावती देवी आदि शामिल हुए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।