फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोइंग प्रतियोगिता: खिलाड़ियों ने रामगढ़ ताल में किया पूर्वाभ्यास, तस्वीरों में देखें तैयारियों की एक झलक

Fri, 26 May 2023 11:42 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 May 2023 11:42 AM IST
विज्ञापन
Rowing competition under Khelo India University Games begins at Ramgarh Tal
गोरखपुर रोइंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला।

स्लिम बोट, किसी पर एक सवार, किसी पर दो तो किसी पर चार। सवारों के हाथों में चप्पू और चप्पू से लहरों पर चोट कर आगे बढ़ने की होड़। बृहस्पतिवार की शाम कौतुहल पैदा करने वाला यह नजारा दिखा रामगढ़ ताल में। जहां 27 मई से शुरू होने वाली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत आयोजित रोइंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पहुंचे देशभर के खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे।



शनिवार से रामगढ़ ताल में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत पांच दिन तक रोइंग प्रतियोगिता का रोमांच देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने बृहस्पतिवार को पूर्वाभ्यास शुरू कर दिया। पूर्वाभ्यास शुरू करने से पहले खिलाड़ी काफी देर तक उत्सुकता से रामगढ़ताल का दीदार करते रहे।


 

Rowing competition under Khelo India University Games begins at Ramgarh Tal
गोरखपुर रोइंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला।

खिलाड़ियों ने सिंगल, डबल और चार की संख्या में मुख्य प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व अपनी तैयारियां परीखीं। दो किमी व 500 मीटर की दूरी वाली प्रतियोगिता के लिए रामगढ़ ताल में चार लेन बनाए गए हैं। रोइंग के प्रतियोगिता निदेशक सुधीर शर्मा ने मुताबिक रामगढ़ ताल में जल क्रीड़ा कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

 

Rowing competition under Khelo India University Games begins at Ramgarh Tal
गोरखपुर रोइंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला।

रामगढ़ताल के मुरीद हो रहे खिलाड़ी
रोइंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह गोरखपुर पहुंचे। कुछ विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी दोपहर बाद वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे। साथ ही उन्होंने सुरम्य रामगढ़ ताल का नजारा भी देखा। विशाल ताल की खूबसूरती के वे भी मुरीद हो गए। वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के बीच क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर भी पहुंचे और उन्होंने खिलाड़ियों से फीडबैक लिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rowing competition under Khelo India University Games begins at Ramgarh Tal
गोरखपुर रोइंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला।

खिलाड़ियों को उपहार मे मिलगी ओडीओपी किट
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के खिलाड़ियों को ओडीओपी किट उपहार में दिया जाएगा। रोइंग के प्रतिभागी गोरखपुर के ओडीओपी उत्पाद टेराकोटा की खूबियों से रूबरू होंगे। इन खिलाड़ियों की दिए जाने वाले उपहार के माध्यम से टेराकोटा शिल्प की ख्याति पंजाब, महाराष्ट्र, केरल समेत देश के कई राज्यों में पहुंचेगी।

विज्ञापन
Rowing competition under Khelo India University Games begins at Ramgarh Tal
गोरखपुर रोइंग प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला।
यह ब्रांडिंग योगी सरकार की महत्वाकांक्षी एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के बाजार को और समृद्ध करने में सहायक होगी। इस प्रतियोगिताओं में देशभर के दो सौ से अधिक विश्वविद्यालयों के चार हजार से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के मेजबान चार शहरों में गोरखपुर भी है। यहां के रामगढ़ ताल में रोइंग प्रतियोगिता 27 से 31 मई तक आयोजित होगी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed