फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर रेलकर्मी की हत्या: आधी उम्र की महिला की खातिर कर्ज लेकर बनाया था आलीशान मकान, उसी में मिला शव

Fri, 26 May 2023 10:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 May 2023 10:17 AM IST
विज्ञापन
Murder of Gorakhpur railway worker For love triangle
गोरखपुर में रेलकर्मी की हत्या - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर में गुरुवार को अफरोज की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घर में ही धारदार हथियार से मारे गए अफरोज ने अपनी पत्नी के लिए लोन लेकर आलीशान मकान बनाया था। उनकी हत्या के आरोपों में घिरी पत्नी शादिया की खातिर ही उन्होंने घरवालों से भी बगावत की थी।



पांच साल से चल रहे प्रेम संबंध का घरवालों ने जब विरोध किया तो उन्होंने छह महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली। अफरोज आसपास के लोगों से भी कोई मतलब नहीं रखते थे। पड़ोसी तक यह नहीं जानते थे कि वह कब आते हैं, कब जाते हैं और क्या करते हैं?

 

Murder of Gorakhpur railway worker For love triangle
गोरखपुर में रेलकर्मी की गला रेतकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

भाई जावेद ने बताया कि, अफरोज कुछ किराएदारों को घर से निकलना चाहते थे, लेकिन शादिया इसका विरोध करती थी। बुधवार रात को किराएदार अभिषेक के साथ कुछ और लोग नशे की हालत में घर पहुंचे थे। अफरोज उन्हें घर में घुसने से रोक रहे थे। जबकि शादिया, अभिषेक का साथ देकर उन्हें घर में आने के लिए उकसा रही थी।

 

Murder of Gorakhpur railway worker For love triangle
गोरखपुर में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

इसी बात को लेकर विवाद हुआ और अभिषेक अपने साथियों के साथ लौट गया। आरोप है कि देर रात अभिषेक अपने साथियों के साथ आया और कमरे में घुसकर अफरोज की हत्या कर दी। जावेद ने आरोप लगाया कि, भाभी शादिया अफरोज की प्रापर्टी हड़पना चाहती है। इसलिए उसने किराएदारों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करा दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of Gorakhpur railway worker For love triangle
रेलवे कर्मचारी अफरोज अंसारी की हत्या के बाद गोरखनाथ थाना में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

शादी के बाद अपने मकान में रहने गए थे
जावेद ने बताया, वह पांच भाई हैं। मोहम्मद अफरोज सबसे बड़े थे। 16 साल पहले अपना एक अलग घर बनवाया था। लेकिन, वह परिवार के साथ हुमायूंनगर के पुश्तैनी मकान में ही रहते थे। छह महीने पहले उन्होंने शादिया से शादी की थी। कुछ दिन दोनों परिवार के साथ ही रहे। लेकिन शादिया को परिवार के साथ रहना पसंद नहीं था। इसलिए अफरोज उसे लेकर दिग्विजयनगर के मकान में चले गए। हालांकि, अफरोज और शादिया की मुलाकात कब और कैसे हुई, शादिया कहां की रहने वाली है, इस बात की जानकारी से जावेद ने भी इन्कार किया है।

 

विज्ञापन
Murder of Gorakhpur railway worker For love triangle
रेलवे कर्मचारी अफरोज अंसारी की हत्या - फोटो : अमर उजाला।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे तीन लोग
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, इस मामले में पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज भी लगे हैं। फुटेज से पता चला है कि रात करीब एक बजे महराजगंज जिले का रहने वाला किराएदार अभिषेक चौधरी अपने दो साथियों के साथ घर में दाखिल हुआ। इसके बाद वह सबसे पहले ऊपर अपने कमरे में गया। फिर कुछ देर बाद एक धारदार हथियार लेकर नीचे आया। इसके बाद नीचे आकर अफरोज के कमरे में घुस गया। उनके कमरे का दरवाजा पहले से खुला था। कुछ देर बाद वह कमरे से भागता हुआ दिखा। पूरे घर में सीसीटीवी कैमरा होने की वजह से बहुत हद तक पुलिस ने घटना को सुलझा लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed