फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे कर्मचारी हत्याकांड: पूछताछ में पत्नी का बयान सुन पुलिस सन्न, बोली- सावधान इंडिया देखती हूं, मुझे मत बताओ

Sat, 27 May 2023 12:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 May 2023 12:07 PM IST
विज्ञापन
Railway employee murder case Police interrogating wife
रेलवे कर्मचारी अफरोज और उसकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में गोरखनाथ इलाके के दिग्विजयनगर में रेलवे कर्मचारी अफरोज की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। हत्या किसने की, यह तो पुलिस भी जानती है, लेकिन आरोपी पत्नी शादिया ने अपना जुर्म कबूल नहीं किया है। पूछताछ के दौरान शादिया ने पुलिस को अपने जवाबों में उलझाए रखा।



देर रात उसने एक ऐसा जवाब दिया, जिसके बाद पुलिस के भी होश उड़ गए। जब उसने कहा कि सावधान इंडिया देखती हूं, पता है घर में कैमरे लगे हैं। शुक्रवार को पुलिस के हर सवाल का जवाब घुमाकर देते हुए उसने कहा कि मुझे टार्चर नहीं कर सकते हैं। कानून के नियम कायदे से पूछताछ करें, पहले तो मेरे वकील को बुलाएं, फिर सवाल-जवाब करें।

 

Railway employee murder case Police interrogating wife
मृतक रेलवे कर्मचारी की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला।

महिला सिपाहियों के बाद पूछताछ के लिए एसपी क्राइम इंदु प्रभा सिंह भी पहुंचीं, लेकिन उनके सामने भी शादिया नहीं टूटी। उसने कहा कि सावधान इंडिया देखती हूं, घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है, यह मुझे पता है, आप को बताने की जरूरत नहीं। शादिया के जवाबों में उलझी पुलिस शुक्रवार को साक्ष्य जुटाने में जुटी रही। शनिवार को पुलिस इस मामले की प्रेस कांफ्रेंस कर पर्दाफाश कर सकती है।

17 की उम्र में अफरोज से बने संबंध
उधर, पुलिस की जांच में सामने आया है कि रेलवे कर्मचारी मोहम्मद अफरोज से महिला की नजदीकी 2007 से ही है। तब उसकी उम्र महज 17 साल ही थी। अफरोज गोरखनाथ में स्थित उसके घर पर लोन के सिलसिले में गया था। तब शादिया के पिता को लोन की जरूरत थी और उन्होंने अफरोज से मदद मांगी थी।

 

Railway employee murder case Police interrogating wife
गोरखपुर में रेलकर्मी की गला रेतकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान ही आते-जाते अफरोज का शादिया से संबंध हो गया। फिर दोनों साथ रहने लगे। अफरोज ने उसके लिए आलीशान घर बनवाया और उसी में साथ रहने लगा। लेकिन, अफरोज के घर वाले इस बात से अंजान थे। वह उस पर शादी का दबाव बनाते थे, लेकिन वह टालमटोल करता था।

जांच में पता चला कि अक्तूबर 2022 में अफरोज ने पहली बार शादिया को अपने घरवालों से मिलाया था। लेकिन, वह उस घर में रहने को तैयार नहीं हुई थी। उधर, घर को अपने नाम कराने के बाद शादिया का एक युवक से नजदीकी संबंध भी हो गया था। अफरोज ने आपत्ति की तो उसने तलाक के पेपर भेज दिए थे। इसके बाद अफरोज शांत हो गया और दोनों साथ रहने लगे।

25 मई को अफरोज की हत्या हो गई। सारी कड़ियां जोड़ने के बाद पुलिस घटना के पर्दाफाश के करीब पहुंच चुकी है। पुलिस के हाथ जो सबूत लगे हैं, जिनसे साबित हो रहा है कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी छात्र अभिषेक के साथ मिलकर हत्या की है। अभिषेक महराजगंज का स्थायी निवासी है। उसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उधर, पुलिस के मुताबिक शादिया का भाई दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Railway employee murder case Police interrogating wife
रेलवे कर्मचारी अफरोज अंसारी के हत्या के बाद गोरखनाथ थाना में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

नए उम्र के युवकों से दोस्ती का विरोध करता था अफरोज
दरअसल, अफरोज के मकान में नए उम्र के किराएदार रहते थे। आरोपों में घिरा अभिषेक 19 साल का है और आईआईटी का छात्र है। इसी तरह अरशद की उम्र भी कम है। इसके पहले भी उसकी दोस्ती कम उम्र के युवकों से थी। इसी को लेकर अफरोज समय समय पर विरोध करता था और इसी से नाराज होकर शादिया ने तलाक का नोटिस भी भेजा था। लेकिन, बाद में दोनों में सुलह समझौता हो गया और साथ रहने लगे थे।

 

विज्ञापन
Railway employee murder case Police interrogating wife
गोरखपुर में रेलकर्मी की हत्या - फोटो : अमर उजाला।

यह हुआ था
गोरखनाथ के जटेपुर उत्तरी के स्थायी निवासी मोहम्मद अफरोज रेलवे के सीडीओ कार्यालय में सीनियर टेक्नीशियन थे। उन्होंने परिवार से हटकर एक मकान का निर्माण दिग्विजयनगर में भी कराया था। बुधवार रात दो बजे के करीब अफरोज की घर में ही गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस पत्नी शादिया, किराएदारों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। अफरोज के भाई जावेद की तहरीर पर पुलिस ने नामजद केस दर्ज किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed