पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में लिपिक पद पर कार्यरत प्रियंका गोस्वामी ने अंतरराष्ट्रीय वाकिंग प्रतियोगिता में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए शनिवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी एवं पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ ने इस उपलब्धि पर प्रियंका और उनके कोच को बधाई दी है।
पूर्वोत्तर रेलवे की प्रियंका गोस्वामी ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांची में चल रही अंतरराष्ट्रीय वाकिंग प्रतियोगिता में शनिवार को महिला 20 किलोमीटर की दूरी प्रियंका कुमारी ने एक घंटा 28 मिनट और 45 सेकेंड में पूरी की है। इसके बाद से उन्होंने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया। इस रिकार्ड के बलबूते उन्हें टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में खेलने का मौका मिला है। प्रियंका मूल रूप से मेरठ जिले की रहने वाली हैं।
शानदार रहा है ट्रैक रिकॉर्ड
फील्ड में प्रियंका गोस्वामी का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। पिछले तीन वर्षों के करियर में उनके प्रदर्शन में लगातार सुधार देखने को मिला है। वर्ष 2017-18 और 2018-19 में आयोजित राष्ट्रीय वाक प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। वर्ष 2018-19 में ऑल इंडिया रेलवे वाक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इटली में आयोजित विश्व वाक चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद जापान में आयोजित एशिया चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था। अब नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाते हुए ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया।
बधाइयों का लगा तांता, उपलब्धि पर सभी को गर्व
प्रियंका की इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी, पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष योगेश मोहन, सीपीआरओ एवं संघ के महामंत्री, पंकज कुमार सिंह, सचिव डीके खरे, संयुक्त महामंत्री आरपी चंद, क्रीड़ा संघ के सहायक क्रीड़ाधिकारी व भारतीय टीम के कुश्ती कोच चंद्र विजय सिंह, पूरे एथलेटिक्स संघ के सचिव बीके सिंह, कुश्ती संघ के सचिव जेपी सिंह, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, उप्र हॉकी के धीरज सिंह हरीश आदि ने बधाई दी है।