फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महराजगंज: लॉकडाउन का पालन न करना पड़ा लोगों को भारी, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक, देखें तस्वीरें

Wed, 25 Mar 2020 04:36 PM IST
vivek shukla विवेक जायसवाल, महराजगंज।
विवेक जायसवाल, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Mar 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Police tell about to Public for lockdown in maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में लॉकडाउन होने के बावजूद भी लोगों ने नियम कानून का पालन नहीं किया तो पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। पुलिस प्रशासन की ओर से पहले से ही निर्देश दिया गया था कि सब्जी मंडी में दूर-दूर तक दुकानें लगेंगी और जरूरत के अनुसार एक-एक लोग आवश्यक खरीदारी करेंगे।

Police tell about to Public for lockdown in maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
इसके बावजूद लोगों ने प्रशासन के निर्देश को नजर अंदाज किया और बड़ी संख्या में सब्जी मंडी पहुंच गए। जैसे ही इसकी भनक प्रशासन को लगी तो मौके पर पुलिस को भेजा गया। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई।  पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर किसी तरह भीड़ को तितर-बितर कर सब्जी मंडी को खाली कराया। इसके अलावा पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई।
Police tell about to Public for lockdown in maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
बुधवार को फरेंदा रोड पर सब्जी मंडी में अचानक भीड़ उमड़ पड़ी।  लोग सब्जियों की खरीदारी करने में व्यस्त रहें, इतने में कोतवाली पुलिस तहसीलदार के साथ पहुंची। पहले तो लोगों से अनुरोध किया गया कि अनावश्यक भीड़ न लगाए।  एक-एक कर सब्जियों की खरीदारी कर घर चले जाएं लेकिन किसी ने इसकी परवाह नहीं की, तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर सख्ती बरतनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Police tell about to Public for lockdown in maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद से सब्जी मंडी में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, मंडी में सब्जियां भी तितर-बितर हो गई। करीब आधे घंटे बाद भीड़ समाप्त हुई और सब्जी मंडी वीरान हो गई। वहीं पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। तहसीलदार मोहम्मद जसीम ने बताया कि प्रशासन की ओर से पहले ही निर्देश दिया गया कि किसी को भी कहीं पर भी ज्यादा भीड़ नहीं लगानी है। सब्जी मंडी में भी दूरी का ख्याल रखकर दुकान लगाना है और एक-एक कर लोगो को सब्जी खरीदना है। लेकिन नियम का पालन न करने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Police tell about to Public for lockdown in maharajganj
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।

कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी में भीड़ हटाया गया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से ऐसा किया गया, कहीं पर भी भीड़ नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई नियम कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर के सभी मोहल्लों के सभासदों से वार्ता कर एक-एक वार्ड में सब्जी के दो ठेले लगवाए जाएंगे। जहां से लोग आसानी से सब्जियों की खरीदारी कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed