{"_id":"5e7afeb18ebc3e769e4876e3","slug":"police-tell-about-to-public-for-lockdown-in-maharajganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: लॉकडाउन का पालन न करना पड़ा लोगों को भारी, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: लॉकडाउन का पालन न करना पड़ा लोगों को भारी, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक, देखें तस्वीरें
विवेक जायसवाल, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Mar 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में लॉकडाउन होने के बावजूद भी लोगों ने नियम कानून का पालन नहीं किया तो पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। पुलिस प्रशासन की ओर से पहले से ही निर्देश दिया गया था कि सब्जी मंडी में दूर-दूर तक दुकानें लगेंगी और जरूरत के अनुसार एक-एक लोग आवश्यक खरीदारी करेंगे।
2 of 5
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बावजूद लोगों ने प्रशासन के निर्देश को नजर अंदाज किया और बड़ी संख्या में सब्जी मंडी पहुंच गए। जैसे ही इसकी भनक प्रशासन को लगी तो मौके पर पुलिस को भेजा गया। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर किसी तरह भीड़ को तितर-बितर कर सब्जी मंडी को खाली कराया। इसके अलावा पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई।
3 of 5
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
बुधवार को फरेंदा रोड पर सब्जी मंडी में अचानक भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सब्जियों की खरीदारी करने में व्यस्त रहें, इतने में कोतवाली पुलिस तहसीलदार के साथ पहुंची। पहले तो लोगों से अनुरोध किया गया कि अनावश्यक भीड़ न लगाए। एक-एक कर सब्जियों की खरीदारी कर घर चले जाएं लेकिन किसी ने इसकी परवाह नहीं की, तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर सख्ती बरतनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद से सब्जी मंडी में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, मंडी में सब्जियां भी तितर-बितर हो गई। करीब आधे घंटे बाद भीड़ समाप्त हुई और सब्जी मंडी वीरान हो गई। वहीं पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। तहसीलदार मोहम्मद जसीम ने बताया कि प्रशासन की ओर से पहले ही निर्देश दिया गया कि किसी को भी कहीं पर भी ज्यादा भीड़ नहीं लगानी है। सब्जी मंडी में भी दूरी का ख्याल रखकर दुकान लगाना है और एक-एक कर लोगो को सब्जी खरीदना है। लेकिन नियम का पालन न करने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
5 of 5
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
कोतवाल सर्वेश सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी में भीड़ हटाया गया है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से ऐसा किया गया, कहीं पर भी भीड़ नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई नियम कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर के सभी मोहल्लों के सभासदों से वार्ता कर एक-एक वार्ड में सब्जी के दो ठेले लगवाए जाएंगे। जहां से लोग आसानी से सब्जियों की खरीदारी कर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।