फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर खाद कारखाना : जुलाई से शुरू होगा उत्पादन, पीएम मोदी व सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

Wed, 20 Jan 2021 11:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Jan 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
PM Modi And CM Yogi will inaugurate Gorakhpur fertilizer factory starts from july 2021
गोरखपुर खाद कारखाना।(इनसेट में पीएम मोदी व सीएम योगी)। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर खाद कारखाने का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के मुताबिक जुलाई 2021 में कारखाने में उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके बाद गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में खाद की किल्लत दूर हो जाएगी। बड़ी संख्या में लोगों को परोक्ष और अपरोक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।
PM Modi And CM Yogi will inaugurate Gorakhpur fertilizer factory starts from july 2021
गोरखपुर खाद कारखाना। - फोटो : अमर उजाला।
खाद कारखाने का निर्माण करा रही हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के प्रशासनिक एवं टेक्निकल विंग के अफसरों के मुताबिक कारखाना तैयार हो गया है। संचालन के लिए अंतिम तौर पर मशीनों और सिस्टम की जांच की जा रही है। कूलिंग टॉवर की कमिशनिंग हो चुकी है। ब्वॉलर भी तैयार है। सिर्फ रेलवे ट्रैक और बैगिंग बिल्डिंग का काम थोड़ा बाकी रह गया है। इसे भी अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। 
PM Modi And CM Yogi will inaugurate Gorakhpur fertilizer factory starts from july 2021
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
2016 में पीएम ने रखी थी आधारशिला, लोकार्पण भी वही करेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष प्रयासों से ढाई दशक से बंद खाद कारखाने की जगह नए कारखाने की नींव वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। सूत्रों के मुताबिक जुलाई में पीएम और सीएम इसका लोकार्पण करेंगे। कारखाना पहले फरवरी 2021 में ही तैयार कर लेने का लक्ष्य था, मगर कोरोना संक्रमण की वजह से थोड़ी देर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi And CM Yogi will inaugurate Gorakhpur fertilizer factory starts from july 2021
गोरखपुर खाद कारखाना। - फोटो : अमर उजाला।
एचयूआरएल के वरिष्ठ प्रबंधक सुबोध दीक्षित ने बताया कि कारखाने का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। कुछ छोटे काम बाकी हैं। जुलाई 2021 में यह उत्पादन के लिए तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
PM Modi And CM Yogi will inaugurate Gorakhpur fertilizer factory starts from july 2021
गोरखपुर खाद कारखाना। - फोटो : अमर उजाला।
प्लानिंग मैनेजर सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी सिस्टम की प्री-कमिशनिंग और कमिशनिंग का काम चल रहा है। कुछ की कमिशनिंग पूरी हो गई। इस प्रक्रिया के जरिए संचालन के लिए अंतिम तौर पर सभी मशीनों, सिस्टम को तैयार किया जा रहा है। रेलवे ट्रैक और बैगिंग बिल्डिंग का काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है। अप्रैल 2021 तक यह भी पूरा हो जाएगा। तय समय जुलाई में कारखाने से उत्पादन शुरू हो जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed