फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत को 'दावत' देकर त्योहार का जश्न मना रहे हैं लोग, तस्वीरों में देखें किसी को नहीं है कोरोना का खौफ

Fri, 20 Nov 2020 09:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Nov 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
People negligence social distancing during crowd of chhath puja 2020 very dangerous in market at gorakhpur
सोशल डिस्टेंसिंग का किसी को ख्याल नहीं। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में जहां एक तरफ छठ पर्व के बाद कोरोना की दूसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं बाजारों व सड़कों पर शहरवासियों की भीड़ और लापरवाही बढ़ती ही जा रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ते ही लोग बचाव के लिए बरती जा रही सावधानियों के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें लापरवाही की हद हुई पार...
People negligence social distancing during crowd of chhath puja 2020 very dangerous in market at gorakhpur
छठ पर्व को लेकर खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहर में गुरुवार को अलग-अलग हिस्से की पड़ताल से पता चला कि दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी जैसे नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। सड़कों, बाजारों, दुकानों, सब्जी मंडी, ऑटो, बाइक व बसों में लोग बेपरवाह दिखे।
People negligence social distancing during crowd of chhath puja 2020 very dangerous in market at gorakhpur
सोशल डिस्टेसिंग का नहीं हो रहा है पालन। - फोटो : अमर उजाला।
बाजारों में छट पर्व की तैयारियों में जुटे लोग न तो दो गज दूरी का ध्यान रख रहे और न ही मास्क लगाना जरूरी समझ रहे हैं। ऐसे में कोरोना वायरस दोबारा अटैक कर सकता है। जरूरत जागरूकता और सतर्कता बरतने की है। कई लोग चालान या जुर्माना लगने के भय से मास्क लगा रहे हैं। जैसे ही पुलिस की तैनाती वाले चौराहे निकलते हैं मास्क निकाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
People negligence social distancing during crowd of chhath puja 2020 very dangerous in market at gorakhpur
ना दो गज की दूरी का पालन हो रहा और ना ही मास्क लगाया जा रहा। - फोटो : अमर उजाला।
सड़क पर बड़ी संख्या में ऐसे लोग मिल जाते हैं जिनके मास्क गले में होते हैं या होते ही नहीं हैं। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजार में भी लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। दुकानों पर बिना मास्क लगाए अधिकतर लोग खरीदारी कर रहे हैं। कई दुकानदार भी मास्क नहीं लगाए होते हैं। भीड़ होने पर दो गज दूरी का नियम भी टूट जा रहा है।
विज्ञापन
People negligence social distancing during crowd of chhath puja 2020 very dangerous in market at gorakhpur
ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं लगाया। - फोटो : अमर उजाला।
सर्वाधिक मजाक साहबगंज, महेवा गल्ला व फल मंडी में उड़ रहा है। छठ पर्व को लेकर मंडी में फलों की खरीदारी करने पहुंचे लोग एक-दूसरे से सटकर खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं भीड़ इस कदर बढ़ जा रहा कि लोग धक्का मुक्की करने पर उतर जा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed