फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown 3.0: छूट मिली तो सड़कों पर उतरी भीड़, तस्वीरों में देखें ऐसा दिखा शहर का नजारा

Wed, 06 May 2020 01:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 May 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
People Crowd descended on road after Eight Shop open in Lockdown 3.0 gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
लॉकडाउन के तीसरे फेज में स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल शॉप और मोटर वर्कशॉप समेत आठ सेवाओं को लेकर छूट मिली तो मंगलवार से शहर की सड़कों का नजारा ही बदल गया। यही नजारा बुधवार को भी देखने को मिल रहा है। पूरे दिन सांय-सांय करने वाली सड़कों पर अचानक भीड़ बढ़ गई और वे सामान्य दिन जैसी दिखने लगीं।
People Crowd descended on road after Eight Shop open in Lockdown 3.0 gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

मंगलवार शाम पांच बजे लोग पैदल, मोटरसाइकिल और कारों से सड़कों पर दिखे। कई जगहों पर तो जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। ढील का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तारामंडल स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के सामने लोग गमले और फूल तक खरीदते दिखे। शाम पांच बजे के बाद थोड़ी भीड़ कम हुई और रात सात बजे तक सख्ती बढ़ने पर लोग घरों में लौटे।

People Crowd descended on road after Eight Shop open in Lockdown 3.0 gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

प्रतिष्ठानों के मालिकों ने भी ई-पास के लिए आवेदन बाद में किया, मगर अखबार और सोशल मीडिया आदि माध्यमों से छूट की सूचना मिलते ही सुबह दुकानें पहले खोल दीं। पुलिस ने भी बहुत सख्ती नहीं की और ज्यादातर रूटों पर एक किनारे खड़े होकर बस निगरानी करती रही। कुछ ही सड़कों पर पास या आईडी चेक की गई। शहर की ज्यादातर सड़कों पर छूट का असर साफ दिखाई पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
People Crowd descended on road after Eight Shop open in Lockdown 3.0 gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

शास्त्री चौक पर फोटोकॉपी से लेकर बेकरी तक की दुकानें खुली रहीं तो बलदेव प्लाजा और गोलघर की मोबाइल दुकानों पर लोग अपने खराब पड़े मोबाइल के साथ पहुंचे। असुरन से मेडिकल कॉलेज रोड, मोहद्दीपुर, बैंक रोड स्थित बाइक व मोटर कार सर्विस सेंटर सुबह 10 बजे ही खुल गए और तमाम लोग अपनी गाड़ियों की सर्विसिंग और पार्ट्स खरीदने पहुंचे।

विज्ञापन

शर्तों के साथ इन्हें मिली है छूट -

People Crowd descended on road after Eight Shop open in Lockdown 3.0 gorakhpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
बक्शीपुर में मंगलवार बंदी होने के बाद बाद भी स्टेशनरी की ज्यादातर दुकानें खुलीं और सभी पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बच्चों के कॉपी-किताब, कलम-पेंसिल खरीदने के लिए खड़े दिखे।

इन दुकानों को मिली छूट
  • स्टेशनरी
  • कृषि यंत्र/उपकरण/कृषि उपज हेतु कीटनाशक/दवा/बीज भण्डार/उर्वरक
  • सीमेन्ट/बालू/मोरंग/गिट्टी/सरिया/निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले हार्डवेयर
  • ऑटो मोबाइल पार्ट्स/बैट्री/टायर-ट्यूब शॉप/मोटर रिपेयर वर्कशाप
  • चश्मा
  • मोबाइल शॉप/ पार्ट/मरम्मत की दुकानें
  • इलेक्ट्रिकल सामग्री/पार्ट/मरम्मत की दुकानें
  • इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण/पार्ट/मरम्मत की दुकानें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed