फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीसीएस 2019 रिजल्ट: गोरखपुर के होनहार मेधावियों ने लहराया कामयाबी का परचम, यहां देखें कामयाब चेहरे

Fri, 19 Feb 2021 01:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Feb 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
PCS 2019 result special success story of Gorakhpur hardworking students achieved success in PCS
पीसीएस परीक्षा में जिले के मेधावियों ने साबित की श्रेष्ठता - फोटो : अमर उजाला।

पीसीएस-2019 परीक्षा में गोरखपुर जिले के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जिले के कई विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित कर नाम रोशन किया है। कामयाबी हासिल करने वाले इन मेधावियों को बधाई देने का तांता लग गया।

PCS 2019 result special success story of Gorakhpur hardworking students achieved success in PCS
प्रीति बनीं। - फोटो : अमर उजाला।

26वीं रैंक पाकर प्रीति बनीं एसडीएम
पाली ब्लॉक के घघसरा गांव की प्रीति सिंह को 26वीं रैंक हासिल हुई है। उनका चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है। प्रीति को यह सफलता चौथे प्रयास में मिली है। वर्तमान में वह घघसरा उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। प्रीति के पति लखनऊ के एक महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं। प्रीति के पिता चंद्रभूषण सिंह सिंह एक किसान और मां आशा सिंह गृहिणी हैं। प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, पति और गुरुजनों को दिया है। प्रीति का कहना कि लक्ष्य निर्धारित कर की गई मेहनत से मंजिल पाई जा सकती है।

PCS 2019 result special success story of Gorakhpur hardworking students achieved success in PCS
अभिषेक। - फोटो : अमर उजाला।

किसान के बेटे अभिषेक बने नायब तहसीलदार
पिपराइच क्षेत्र के बेलाकांटा गांव के किसान हरिलाल मौर्या के बेटे अभिषेक ने पीसीएस परीक्षा में 88वीं रैंक हासिल की है। वह अपने पहले प्रयास में ही नायब तहसीलदार के पद पर चुने गए हैं। उनकी मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। बचपन से ही अभिषेक मेधावी रहे हैं। वर्ष 2017 में लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभिषेक का यह पहला प्रयास था। उनका कहना है कि आईएएस के लिए अब वे प्रयास करेंगे। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PCS 2019 result special success story of Gorakhpur hardworking students achieved success in PCS
राहुल सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

भौवापार के राहुल बने लीगल ऑफिसर
भौवापार के रहने वाले इंद्र प्रताप सिंह के पुत्र राहुल सिंह को पीसीएस-2019 में पीडब्ल्यूडी में लीगल ऑफिसर का पद हासिल हुआ है। जुबिली इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटर तथा सेंट एंड्रयूज कॉलेज से बीएससी करने के बाद राहुल ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी टॉप किया। इसके बाद वे सिविल सेवा की तैयारी में लग गए। वह दृढ़ आत्मविश्वास को अपनी सफलता का मूलमंत्र मानते हैं। उनकी सफलता पर मां मुन्नी देवी, भाई अतुल सिंह, विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विपिन सिंह आदि ने बधाई दी है।

विज्ञापन
PCS 2019 result special success story of Gorakhpur hardworking students achieved success in PCS
रोहित सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

रोहित सिंह बने लीगल ऑफिसर
सिंघड़िया के रामनगीना सिंह के पुत्र रोहित सिंह का चयन पीडब्ल्यूडी के लीगल अधिकारी पद पर हुआ है। रोहित ने बिरला विद्या मंदिर नैनीताल से माध्यमिक की शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद स्नातक और एलएलबी की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की। रोहित के पिता अपर आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता और मित्रों को दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed