{"_id":"66c993c27f5dce1465001a16","slug":"nepal-bus-accident-everyone-took-a-photo-together-before-accident-see-photos-2024-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nepal Bus Accident: आखिरी तस्वीर... हादसे के पहले सभी ने साथ खिंचवाई फोटो, क्या पता था कि ये अंतिम सफर होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nepal Bus Accident: आखिरी तस्वीर... हादसे के पहले सभी ने साथ खिंचवाई फोटो, क्या पता था कि ये अंतिम सफर होगा
Sat, 24 Aug 2024 02:29 PM IST
शाहरुख खान
रोहित सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर
रोहित सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 24 Aug 2024 02:29 PM IST
विज्ञापन
Nepal Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल हादसे के शिकार लोगों को क्या पता था कि ये उनका ये सफर अंतिम सफर है। यादों को सहेजने के लिए नेपाल में हादसे के थोड़ी देर पहले ही मानसरोवर होटल के बाहर सभी ने एक साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई थी। पीछे बस खड़ी थी और सामने खड़े होकर सभी सवार सदस्यों ने समूह की फोटो खिंचवाई और इसे यादों के लिए अपने-अपने मोबाइल में कैद करना शुरू कर दिया। इस फोटो को मृतक चालक मुर्तजा ने ही खींचा था। उन्हें क्या पता कि उनकी खींची ये फोटो भी अंतिम फोटो बन जाएगी।
दरअसल, इस फोटो को चालक-परिचालकों ने भारत-नेपाल के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज दिया था। इस ग्रुप में गोरखपुर-महराजगंज और नेपाल से जुड़े अलग-अलग जिलों के ट्रैवेल एजेंसी के लोग जुड़े हैं।
Nepal Bus Accident
- फोटो : PTI
सभी एक साथ मिलकर साझेदारी और सहयोग में दोनों देशों के बीच की सूचनाओं को इसी ग्रुप पर साझा कर देते हैं तो नेपाल और भारत से आने-जाने ट्रैवेल्स कंपनियों के लोगों तक जानकारी पहुंच जाती है। हादसे के बाद इसी ग्रुप में लोगों ने फोटो भेंजनी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
बनारस के एजेंसी संचालक ने भी ग्रुप में एक फोटो साझा की। ये फोटो हादसे से एक दिन पहले का ही था। इसी के बाद लोग होटल से एक साथ तीन अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर काठमांडू के लिए निकल गए थे। लेकनि, मुगलिंग के पांच किमी आगे अचानक से ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
road accident
- फोटो : अमर उजाला
बस के खाई में गिरने के बाद सबसे पहले नेपाल की पुलिस और बाद में सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला। इसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू हुआ। इस बीच गोताखोर भी बुला लिए गए। दोपहर तक सेना और पुलिस की रेस्क्यू टीम ने 14 शवों को बरामद किया और 16 लोगों को सुरक्षित निकालने में कामयाबी पाई। हालांकि, शाम को मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई। इस पूरे हादसे और बचाव की फोटो इसी व्हाट्सएप ग्रुप पर लोग साझा करना शुरू करने लगा।