फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Exclusive: विकास के तोहफे से पूर्वांचल की जनता को साधेंगे मोदी और योगी, विधानसभा चुनाव से पहले देंगे ये खास सौगात

Thu, 22 Jul 2021 12:54 PM IST
vivek shukla संतोष सिंह, गोरखपुर।
संतोष सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Jul 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Modi and Yogi will help people of Purvanchal with gift of development on Assembly election 2022
सीएम योगी और पीएम मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विधानसभा चुनाव से पहले विकास परियोजनाओं का तोहफा देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्वांचल की जनता को साधेंगे। संदेश देंगे कि भाजपा सरकार जाति-धर्म से ऊपर विकास की राजनीति करती है। सरकार का मुख्य मकसद सुविधाएं बढ़ाना है। इसका फायदा युवाओं को मिलेगा। सुविधाएं बढ़ीं तो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार बढ़ेगा। निवेश की और संभावनाएं बढ़ेंगी।

 
गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों में विधानसभा की 62 सीटें हैं। भाजपा ने इस बार 53 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ताबड़तोड़ कार्यक्रम कराए जाएंगे। इसी क्रम में ही 30 जुलाई को प्रधानमंत्री सिद्धार्थनगर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री महात्मा बुद्ध की नगरी से विकास की राजनीति का संदेश देंगे। यूपी में बन रहे नौ मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे। जनता को बताएंगे कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी कर रही है। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी पूरी है। मेडिकल कॉलेजों के खुलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसका सीधा फायदा युवाओं को मिलेगा।
Modi and Yogi will help people of Purvanchal with gift of development on Assembly election 2022
गोरखपुर खाद कारखाना। - फोटो : अमर उजाला।
खाद कारखाने के लोकार्पण से साधेंगे किसान, युवा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर में ही गोरखपुर के खाद कारखाना का भी लोकार्पण कर सकते हैं। कारखाना निर्माण का काम अंतिम चरण में है। आठ हजार करोड़ की लागत से बने कारखाने का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने ही किया था। खाद कारखाना खुलने के बाद प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से पांच हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। किसानों की दिक्कत भी खत्म हो जाएगी। गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी और फैजाबाद मंडल से जुड़े जिलों में खाद की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। खाद की किल्लत नहीं आएगी।  
Modi and Yogi will help people of Purvanchal with gift of development on Assembly election 2022
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल की जनता को देंगे एम्स की सौगात
गोरखपुर एम्स का लोकार्पण भी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले होगा। अभी एम्स की ओपीडी चल रही है। एमबीबीएस के विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। जल्द ही 750 बेड का अस्पताल चलने लगेगा। इसी के साथ एम्स गोरखपुर को जनता के लिए पूरी तरह से समर्पित कर दिया जाएगा। एम्स में इलाज की बेहतर व्यवस्था होगी। इसका फायदा पूर्वांचल के साथ ही साथ विहार और नेपाल की जनता को भी मिलेगा। प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का बड़ा केंद्र बनेगा। एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Modi and Yogi will help people of Purvanchal with gift of development on Assembly election 2022
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
लिंक एक्सप्रेस वे से बढ़ेगी विकास की रफ्तार
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे और गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन का लोकार्पण भी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले होगा। इसकी तैयारी चल रही है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ा जा रहा है। इससे विकास की रफ्तार तेज होगी। लिंक एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ औद्योगिक गलियारा बनाया जा रहा है। इससे निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। ऐसा हुआ तो प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार बढ़ेगा।  
विज्ञापन
Modi and Yogi will help people of Purvanchal with gift of development on Assembly election 2022
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास। - फोटो : अमर उजाला।
आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास इसी माह
गोरखपुर में ही आयुष विश्वविद्यालय खोला जा रहा है। 299 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विश्वविद्यालय का शिलान्यास इसी महीने संभव है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शिलान्यास करना है। इसकी तैयारी प्रशासनिक अफसर कर रहे हैं। आयुष विश्वविद्यालय से ही यूपी के सभी वेटनरी कॉलेजों को संबंद्धता दी जाएगी। यानी गोरखपुर शिक्षा के बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed