{"_id":"5fc619318ebc3eefb87e06c0","slug":"mlc-election-2020-voting-in-gorakhpur-basti-mandal-election-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MLC Election 2020: शिक्षक-एमएलसी के लिए गोरखपुर-बस्ती मंडल में वोटिंग जारी, जानिए कहां-कितने हुए मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MLC Election 2020: शिक्षक-एमएलसी के लिए गोरखपुर-बस्ती मंडल में वोटिंग जारी, जानिए कहां-कितने हुए मतदान
Tue, 01 Dec 2020 04:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 01 Dec 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
MLC Election 2020
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। वहीं दोपहर 12 बजे तक 29 फीसद वोट पड़ चुके थे। बता दें कि सुबह आठ बजे से गोरखपुर-बस्ती मंडल में शुरू हुए मतदान की गति दोपहर तक काफी धीमी रही। जबकि दोपहर बाद मतदान में तेजी आ गई और केवल गोरखपुर में दो बजे तक 58. 99 प्रतिशत मतदान हो गया। इसके बाद गोरखपुर-बस्ती मंडल में सभी मतदान केंद्रों पर शिक्षकों के आने का सिलसिला लगातार बढ़ने लगा।
MLC Election 2020
- फोटो : अमर उजाला।
बस्ती में दोपहर दो बजे तक हुआ 64.26 प्रतिशत मतदान
शिक्षक एमएलसी चुनाव में जिले में 14 केंद्रों पर मतदान जारी है। दोपहर दो बजे तक बहादुरपुर ब्लॉक परिसर में स्थित मतदान केंद्र पर 76.82 प्रतिशत मतदान हुआ। उप सूचना निदेशक ने बताया कि रामनगर ब्लॉक में दो बजे तक 70.91, रुधौली में 53.76, सल्टौआ में 69.77, सांऊघाट में 57.62, गौर में 67.12, परशुरामपुर में 60.00, विक्रमजोत में 89.02, हर्रैया में 60.00, सदर में 64.46, नगर पालिका में 55.91, कप्तानगंज में 61.25, बनकटी में 77.50, कुदरहा में 67.50 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बताया कि जिले में कुल 1998 निर्वाचकों की संख्या है। जिसमें 1284 यानी करीब 64.26 प्रतिशत मतदाता वोट दे चुके हैं। चुनाव शांतिपूर्वक चल रहा है। अभी तक कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

महराजगंज में बारह बजे तक 33.87 प्रतिशत मतदान
महराजगंज जिले में सुबह आठ बजे से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रारंभ हो गया। दोपहर 12 बजे तक जिले के 11 मतदान केंद्रों पर कुल 33.87 प्रतिशत मतदान हुए।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में बनाए गए सभी 11 मतदान केंद्रों पर दोपहर बाद भीड़ बढ़ने लगी। वहीं सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी मतदान केंद्रों पर नजर बनाए रखा। नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक जिले के 11 केंद्रों पर 33. 87 प्रतिशत मतदान हुआ।

कुशीनगर में 12:00 बजे तक 37 फीसदी हुआ मतदान
जिले में 15 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि सभी 14 ब्लाक मुख्यालयों व पडरौना नगर पालिका में बने मतदान केंद्र पर सुबह निर्धारित समय से मतदान शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे तक 37 प्रतिशत वोट पड़ा। मतदान केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी है। सभी एसडीएम भी अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा। इसके बाद मतपेटियों को सील कराकर गोरखपुर भेजा जाएगा।