फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather: गोरखपुर ठंड का सितम, कोहरे से घिरा आसमान, धरती पर गलन

Wed, 04 Jan 2023 10:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Jan 2023 10:04 AM IST
विज्ञापन
Meteorological Department issued alert of dense fog and cold till January 6 in Gorakhpur
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : आनंद चौधरी (संवाद)

गोरखपुर में आज पांचवें दिन भी ठंड का सितम जारी है। वायुमंडल में कोहरा बने रहने की वजह से बुधवार को लगातार पांचवें दिन भी धरती तक धूप नहीं पहुंच सकी। पछुआ हवाओं की वजह से बढ़ी गलन से लोग ठिठुरते रहे। अभी पूरे सप्ताह ऐसी ही ठंड सताएगी। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से छह जनवरी तक घने कोहरे और कोल्ड डे की स्थिति का अलर्ट जारी किया गया है।



वहीं सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम पारा थोड़ा नीचे लुढ़का। अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम में तीन डिग्री का ही अंतर रहा। यही अंतर सोमवार को भी था।    

 

Meteorological Department issued alert of dense fog and cold till January 6 in Gorakhpur
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, मगर न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऊपरी वायुमंडल में कोहरे से सूरज की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच रही हैं। पछुआ हवाओं की वजह से ही तापमान नीचे गिर रहा जिससे गलन बढ़ रही है।

 

Meteorological Department issued alert of dense fog and cold till January 6 in Gorakhpur
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

दिन और रात के तापमान में मात्र तीन डिग्री का अंतर
मंगलवार को पछुवा हवाओं की वजह से शीतलहर की स्थिति बनी रही। अधिकतम तापमान सामान्य से करीब सात डिग्री कम दर्ज किया गया। रात और दिन के तापमान में मात्र तीन डिग्री का अंतर रहा। इस वजह से पूरे दिन लोग गलन से परेशान रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meteorological Department issued alert of dense fog and cold till January 6 in Gorakhpur
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

नगर निगम ने 105 स्थानों पर जलाया अलाव
तापमान में गिरावट आने के साथ ही नगर निगम ने अलाव की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है। मंगलवार को शहर के 105 स्थानों पर अलाव जलाए गए। सोमवार को मात्र 67 स्थानों पर अलाव जलाए गए थे।

 

विज्ञापन
Meteorological Department issued alert of dense fog and cold till January 6 in Gorakhpur
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

गली-मोहल्ले में अलाव के सामने नजर आए लोग
कड़ाके की ठंड के बीच शहर के गली-मोहल्ले में लोग अलाव तापते नजर आए। वहीं, बस स्टेशन से लेकर रेलवे स्टेशन तक यात्रियों को कड़ाके की ठंड के बीच गाड़ियों के इंतजार में परेशानी झेलनी पड़ी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed