फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIT में दाखिला: जेईई एडवांस में गोरखपुर के मेधावियों का कमाल, जानिए किसे कितना मिली रैंक

Mon, 12 Sep 2022 03:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Sep 2022 03:24 PM IST
विज्ञापन
merits student of city of Gorakhpur in JEE Advanced result
जेईई परिणाम - फोटो : सोशल मीडिया
आईआईटी में दाखिले के लिए हुए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) एडवांस में शहर के मेधावियों का दबदबा है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। जो रैंक मिली है, उससे पुरानी व नई बनी आईआईटी में दाखिले मिल जाएंगे। आईएसएम धनबाद व आईआईएसई बंगलूरू में दाखिले होंगे।
merits student of city of Gorakhpur in JEE Advanced result
मोमेंटम बेतियाहाता - फोटो : अमर उजाला।

मोमेंटम बेतियाहाता: जेईई एडवांस में 68 मेधावियों का चयन
मोमेंटम बेतियाहाता की मदद से तैयारी करने वाले 68 मेधावियों का चयन जेईई एडवांस में हुआ है। इन सबको आईआईटी के बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिला मिल जाएगा। निदेशक इंजीनियर अरविंद त्रिपाठी और इंजीनियर विकास अग्रवाल ने बताया कि मोहम्मद आसिफ ने आल इंडिया की 2318वीं रैंक हासिल की है। आसिफ को मनचाहे आईआईटी में दाखिला मिल जाएगा। ईडब्लूएस रैंक 255वीं हैं। आशीष सिंह को 2362, मंजुल गुप्ता को 3624 व आदित्य सिंह को 5079 रैंक मिली है। कैटेगरी रैंक भी अच्छी आई है। फिजिकली डिसेबिल्ड में संजीव कुमार को 54वीं रैंक मिली है। ओबीसी में तन्मय गुप्ता को 3420, साक्षी मल्ल को 3642, आकाश चौरसिया को 4816 और ईडब्लूएस में अतुल राय को 3446वीं रैंक मिली है। निदेशक ने कहा कि अनुभवी शिक्षकों की टीम ने बेहतर मार्गदर्शन किया। इसी का नतीजा रहा कि जेईई एडवांस में छात्र-छात्राओं ने झंडा गाड़ा है। कोरोना संकट के बीच भी छात्रों को ऑनलाइन तैयार कराई गई। निदेशक का दावा है कि आसमी श्रीवास्तव की 1154वीं व अभिषेक शुक्ला 1482वीं रैंक है।

 

merits student of city of Gorakhpur in JEE Advanced result
एबीसी क्लासेस - फोटो : अमर उजाला।

एबीसी क्लासेस: श्रेयश को मिली 887वीं रैंक
एबीसी क्लासेस बेतियाहाता चौक के छात्र-छात्राओं ने भी मान बढ़ाया है। श्रेयश मिश्रा की आल इंडिया रैंक 887 है। श्रेयश को आईआईटी मुंबई, दिल्ली या फिर कानपुर के अच्छे ब्रांच के बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिला मिल जाएगा। श्रेयांश की ईडब्लूएस रैंक 147वीं है। स्वतंत्र द्विवेदी को आल इंडिया की 1231वीं रैंक मिली है। स्वतंत्र को 360 में से 163 मार्क्स मिले हैं। केमिस्ट्री में 58, फिजिक्स में 45 और मैथ में 60 मार्क्स को पाने में सफल हुए हैं। निदेशक इंजीनियर नवनीत सिंह और इंजीनियर सौरभ अग्रवाल ने बताया कि अमित सिंह की आल इंडिया रैंक 1692वीं है। विशाल सिंह को 2523, गोपेंद्र  को 4123, पंकज त्रिपाठी को 6247, विवेक को 7244, अमन शुक्ला को 8590, यथार्थ को 9141, अक्षय को 12441, गौरव केसरवानी को 12644 और शाश्वत त्रिपाठी को 18932 रैंक मिली है। सोनाली की भी अच्छी रैंक है। एबीसी क्लासेस के 51 छात्र-छात्राओं का चयन जेईई एडवांस के लिए हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
merits student of city of Gorakhpur in JEE Advanced result
कैटलिस्ट कोचिंग संस्थान - फोटो : अमर उजाला।

कैटलिस्ट कोचिंग संस्थान: उत्सव उपाध्याय ने किया कमाल
जेईई एडवांस में कैटलिस्ट संस्थान के छात्र-छात्राओं का दबदबा है। कैटलिस्ट कोचिंग संस्थान के उत्सव उपाध्याय की आल इंडिया रैंक 1188वीं है। उत्सव का इरादा आईआईटी से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक करना है। निदेशक इंजीनियर रजनीश सिंह, इंजीनियर विनय वर्मा और इंजीनियर महेंद्र ने बताया कि श्वेता पांडेय की आल इंडिया रैंक 2823, नंदिनी तिवारी की 4134वीं, आयुष त्रिपाठी की 12713, दिव्यांश भूषण की 16145 और तनय पांडेय की 16248वीं रैंक है। कैटलिस्ट कोचिंग संस्थान के 55 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। 90 परसेंटाइल स्कोर करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है।  
 

विज्ञापन
merits student of city of Gorakhpur in JEE Advanced result
अरिहंत कॅरियर इंस्टीट्यूट - फोटो : अमर उजाला।

अरिहंत कॅरियर इंस्टीट्यूट: कुलदीपक को मिली अच्छी रैंक
जेईई एडवांस में गांधी गली गोलघर स्थित अरिहंत कॅरियर इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने भी कमाल किया है। कुलदीपक धर द्विवेदी की आल इंडिया रैंक 2277 है। सामान्य श्रेणी में ईडब्लूएस की रैंक 249 आई है। कुलदीपक को केमिस्ट्री में 55, फिजिक्स में 63 और मैथ में 24 मार्क्स मिले हैं। 360 में से 142 मार्क्स पाने में कामयाब हुए हैं। निदेशक नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि उत्कर्ष की आल इंडिया रैंक 2311वीं है। ऐमन की रैंक 7680 और सिद्धांत दुबे की रैंक 12918 है। सह निदेशक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कम समय में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के अध्यक्ष अजय शाही ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed