पिछले तीन दिनों में तीसरा राशि परिवर्तन शुक्रवार को होने जा रहा है। सूर्य और मंगल के बाद ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के राशि परिवर्तन के बाद बुध और सूर्य दोनों मेष राशि में एक साथ हो गए हैं। मेष मंगल की राशि है। यह संयोग मेष राशि वाले जातकों के लिए बहुत लाभदायी है। सूर्य और बुध के संयोग से बुधादित्य योग बनेगा। इससे मेष राशि के जातकों को कई क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही बुध को बुद्धि का स्वामी माना जाता है ऐसे में बुध की इस राशि परिवर्तन से बुद्धि से जुड़े कार्य करने वालों को इस राशि परिवर्तन से फायदा पहुंचेगा। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, आइए जानते हैं इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का लोगों के राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
ग्रह नक्षत्र: सूर्य और मंगल के बाद आज बुध करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर कैसा पड़ेगा असर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन