फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: विवाहिता ने थाने में पति से रिश्ता तोड़ प्रेमी के साथ रचा ली शादी, सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर बोली- हो गया तलाक

Sat, 15 May 2021 11:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 May 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
Married woman got married with lover in police station at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाने में शुक्रवार को एक महिला ससुराल और मायके वालों के साथ पहुंची और पति का साथ छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कहने लगी। इस दौरान उसे नियमों का हवाला दिया गया तो उसने पति से ग्रामीणों की मौजूदगी में समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिया और तलाक बताकर थमा दिया। इसके बाद विवाहिता ने थाने में स्थित मंदिर में प्रेमी के साथ शादी कर ली। इलाके में यह विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। 


जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के गांव नरहरपुर निवासी एक युवती की शादी दो साल पहले गांव पिड़हनी निवासी युवक से हुई थी। युवती की मानें तो उसका प्रेम संबंध विवाह के पूर्व से ही गगहा थाना क्षेत्र के करवल मंझगावां निवासी युवक से चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी। शादी की बात भी चली पर किन्हीं कारणों से विवाह न हो सका। 
Married woman got married with lover in police station at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock
युवती का विवाह परिवार वालों ने अपनी मर्जी से कर दिया। वह विवाह के बाद ससुराल गई, लेकिन प्रेमी से संपर्क बना रहा। दोनों आपस में मिलते रहे। इस बात की जानकारी परिवार को हुई तो कलह बढ़ने लगी। इसके बाद वह मायके चली आई और अंतत: पति के साथ न जाकर प्रेमी के साथ घर बसाने का निश्चय किया। 
Married woman got married with lover in police station at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
प्रेमी भी उसको अपने घर ले जाने के लिए तैयार था। इसके बाद मामला थाने पहुंचा, जहां तीनों परिवारों के लोग पहुंचे। विवाहिता व उसका प्रेमी भी थाने पहुंचे। काफी देर तक गहमा-गहमी व वार्तालाप के बाद तीनों पक्ष राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Married woman got married with lover in police station at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इसके बाद एक सादे कागज पर समझौता पत्र लिखा गया, जिसके तहत युवती का उसके पति से तलाक पर बात बनी। उसने थाने में बने भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में दोनों पक्ष के परिजनों व ग्रामीणों की उपस्थिति में शादी रचा ली। 
विज्ञापन
Married woman got married with lover in police station at gorakhpur
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला।
प्रेमी अब युवती को उसके मायके से विदा करा अपने घर ले जाएगा। इस दौरान वहां का माहौल कहीं खुशी, कहीं गम वाला रहा। थाने में हुए इस विवाह की चर्चा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में खूब हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed