फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संतकबीरनगर थाने में शख्स की मौत मामला: घरों में दुबके थे लोग, दिनभर गांव में पसरा था सन्नाटा

Thu, 29 Jul 2021 07:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Jul 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Man dies in police custody news update in Sant Kabir Nagar
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

संतकबीरनगर जिले में गुरुवार को शिवबखरी गांव में बहरैची की मौत की वजह से सन्नाटा पसरा था। गांव के लोग कुछ भी कहने से कतरा थे। परिवार में गम का माहौल था। पत्नी दुर्गावती पुलिस की पिटाई से अपने पति की मौत का सदमा भूल नहीं पा रही हैं।



पीड़ित पत्नी दुर्गावती ने रोते हुए बताया कि उनकी तो दुनिया ही उजड़ गई है। पुलिस के जरिए पिटाई से पति की मौत के सदमे से गमगीन थीं। दुर्गावती ने कहा कि उनके पास थोड़ी से जमीन है। इसमें मामूली फसल होती है। पति की कमाई से ही परिवार का गुजर-बसर होता था, लेकिन अब वह अकेली हो गई हैं।

मंगलवार को दिन में आखिरी मर्तबा पति से थाने में मिली थी। उसके बाद उनके पति पर पुलिस वालों ने इस कदर जुल्म किया कि पति उनका साथ ही छोड़ कर चले गए। कहा कि यदि उन्हें पुलिस की जुल्म का आभास होता तो वह पति को थाने में अकेला कभी भी नहीं छोड़तीं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर...

Man dies in police custody news update in Sant Kabir Nagar
परेशान ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।

ग्रामीणों ने कहा कि बहरैची की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस की बर्बरता से बहरैची की मौत हो जाने से अब ग्रामीण पुलिस के नाम से ही खौफ खा रहे हैं। उन्हें पुलिस की कार्यशैली व एक सीधे साधे व्यक्ति जिसके खिलाफ कोई भी मुकदमा भी नहीं था। थाने व कचहरी से उसका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था।

 

Man dies in police custody news update in Sant Kabir Nagar
गांव में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

बहरैची अपने काम से मतलब रखते थे। वह कुछ सोखैती का भी काम करते थे। अक्सर वह इसी काम से गांव से बाहर रहते थे। इसीलिए गांव में भी लोगों से उनका बहुत मिलना जुलना नहीं होता था। गांव में पड़ोस में हुए एक विवाद की वजह उनकी मौत का कारण बन गई। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था। कभी-कभार पुलिस के वाहनों के आने से लोग घरों में दुबक जा रहे थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man dies in police custody news update in Sant Kabir Nagar
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
ग्राम प्रधान विवेकानंद ने बताया कि इस घटना से वह भी क्षुब्ध हैं। गांव में लोगों में भय है। लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं। वह लोगों से भय व डर को छोड़कर अपने काम में लगने का प्रयास कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Man dies in police custody news update in Sant Kabir Nagar
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

गुरुवार को सीओ सिटी ने मृतक के परिजनों से मिलकर मामले की पूरी जानकारी की। जबकि गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती के बारे में एसओ बख़िरा चंदन कुमार ने बताया कि गांव में कानून व्यवस्था खराब होने जैसी कोई बात नहीं है। ऐसी बात होगी तो पुलिस कर्मियों को जरूर गांव में तैनात किया जाएगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed