फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ध्वजारोहण के साथ महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक समारोह की हुई शुरुआत, रवाना हुई भव्य शोभा यात्रा

Sat, 04 Dec 2021 12:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Dec 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap Education Council founding ceremony started with flag hoisting see latest photos
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह - फोटो : अमर उजाला।
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह आज से शुरू हो गया है। इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर व गोरक्षपीठाधीश्वर सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान आठ हजार विद्यार्थी एवं दो हजार शिक्षक-कर्मचारी शामिल रहे।

मुख्य अतिथि ने एमपी इंटर कॉलेज के मैदान से शोभा यात्रा को सलामी देकर रवाना किया। इस दौरान भारत माता की जय के नारे से पूरा शहर गूंज उठा। शोभा यात्रा दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार से वीर बहादुर सिंह तिराहे से होते हुए मुख्य पोस्ट ऑफिस, गणेश चौराहा वहां से गोलघर होते हुए कचहरी चौराहा, जिला परिषद् के रास्ते स्वर्ण जयंती द्वार से पुन: एमपी इंटर कॉलेज के परिसर में पहुंच कर समाप्त होगी।
Maharana Pratap Education Council founding ceremony started with flag hoisting see latest photos
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह - फोटो : अमर उजाला।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि लड़ने वालों के कदमों में ही जहान होता है। राम मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की देन है। हम सभी राम मंदिर भी बनाएंगे, उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर भी ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने लिए खेलना जरूरी है। मैं अनुरोध कर रहा हूं कि खेलों को बढ़ावा दें।
Maharana Pratap Education Council founding ceremony started with flag hoisting see latest photos
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह - फोटो : अमर उजाला।
मुख्य अतिथि अनुराग ठाकुर ने कहा कि खुशनसीब हूं योगी जी का आशीर्वाद मिला, यूपी की जनता का साथ मिला। कहा कि मेरी कामना है कि जिले के खिलाड़ी भी देश के लिए मेडल जीत कर लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maharana Pratap Education Council founding ceremony started with flag hoisting see latest photos
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह - फोटो : अमर उजाला।
उद्घाटन समारोह के पूर्व सुबह सात बजे गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने शोभायात्रा के लिए अखंड ज्योति रथ में दीप प्रज्ज्वलन कर रथ को गोरखनाथ मंदिर से रवाना किया। जिसके बाद शोभा यात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के परिसर में पहुंची। 
विज्ञापन
Maharana Pratap Education Council founding ceremony started with flag hoisting see latest photos
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह - फोटो : अमर उजाला।
युवाओं के लिए प्रेरणा हैं अनुराग ठाकुर: मुख्यमंत्री योगी
कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद आज अपना 90वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर मैं केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का गोरखपुर की धरती पर स्वागत करता हूं। वह गोरखपुर और हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी हैं। बाबा गोरखनाथ का आगमन हिमाचल कांगड़ा देवी के स्थान से हुआ था, सीएम ने कहा कि वह भारतीय संस्कृति को स्थापित करने का काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में खेल मंत्रालय भी नई ऊंचाई को छू रहा है। आज युवाओं के लिए अनुराग ठाकुर प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि 1932 में महंत दिग्विजय नाथ ने अपने गुरु के सम्मान में महाराणा स्कूल की स्थापना की, जिसकी कड़ी आज 50 शिक्षण संस्थाओं की हो गई हैं। यहां राष्ट्रीय मूल्यों और देशभक्ति की शिक्षा दी जाती है। वर्तमान में पूरी दुनिया 20 माह से कोरोना महामारी का सामना कर रही है, लेकिन कोरोना से बचाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सफल हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed