गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल में 106 दिनों बाद यानी 31 मार्च 2023 से लग्जरी क्रूज का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद लोग शादी-विवाह जैसे समारोह से लेकर जन्मदिन और अन्य मौकों पर पार्टी का आयोजन रामगढ़ताल की लहरों पर तैरते क्रूज पर कर सकेंगे। इससे पर्यटकों को भी आकर्षित किया जा सकेगा। 31 मार्च से संचालित होने वाला यह प्रदेश का सबसे बड़ा क्रूज बताया जा रहा है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे क्रूज में एक साथ 150 लोग मौजूद रह सकते हैं।
2 of 5
रामगढ़ताल। (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला।
तीन मंजिला क्रूज में 75 सीटर रेस्टोरेंट, 45 सीटर बार और सबसे ऊपर समारोह के आयोजन के लिए जगह उपलब्ध होगी। क्रूज पर सेल्फी प्वाइंट, रूफ एवं डेक पर पार्टी, कैंडल लाइट डिनर, लाइव कसंर्ट समेत अन्य कई मनोरंजक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
3 of 5
रामगढ़ताल।
- फोटो : राजेश कुमार।
रामगढ़ताल के पास मोहद्दीपुर में 200 टन वजनी एवं 150 पर्यटक व स्टाफ के लिए क्रूज का निर्माण बुधवार से शुरू कर दिया गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने क्रूज के निर्माण का ठेका मेसर्स राजन राय की फर्म को दिया है। 10.45 करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट है। वाराणसी में भी गंगा नदी में क्रूज का संचालन किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 60 पयर्टकों की है। इस लिहाज से जीडीए का दावा है कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा क्रूज होगा।
4 of 5
रामगढ़ताल।
- फोटो : अमर उजाला।
सहजनवां से भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला और ग्रामीण विधायक विपिन सिंह की मौजूदगी में बुधवार को क्रूज के निर्माण का पूजन समारोह आयोजित किया गया। विधायक विपिन सिंह ने कहा कि आने वाले समय में बैंकाक की तरह रामगढ़ताल में भी क्रूज का आनंद लिया जा सकेगा।
5 of 5
भाजपा विधायक प्रदीप शुक्ला। फाइल
- फोटो : अमर उजाला।
विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गोरखपुर का चौमुखी विकास हो रहा है। क्रूज संचालक राजकुमार राय ने बताया कि 31 मार्च से रामगढ़ताल में लग्जरी क्रूज चलने लगेगा। इस दौरान राजन राय, पंकज भगत, दीपू राय, अश्विनी अग्रवाल, चंद्रशेखर सराफ, संजीव कुमार, गंगाधर पांडेय आदि मौजूद रहे।