वायुमंडल में तकरीबन 5000 फीट की ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसकी वजह से गोरखपुर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पुरवा हवा से जहां दिन में ठंडक थोड़ी बढ़ी है वहीं रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। विक्षोभ की सक्रियता की वजह से अगले एक-दो दिन हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश के आसार कम ही हैं।
2 of 5
gorakhpur weather
- फोटो : अमर उजाला।
पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही थी। बुधवार की रात का तापमान सामान्य से तकरीबन तीन डिग्री ज्यादा होकर 12 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में यह बदलाव वायुमंडल की ऊपरी सतह में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से आया है। इसकी वजह से बिहार से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसमान में हल्के बादल छाए हैं। साथ ही पुरवा हवा चल रही है। इस कारण न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हो रहा है।
3 of 5
gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि जिले के ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के साथ ही राजस्थान के ऊपर भी एक सिस्टम बनने से आसमान में हल्के बादल छाए हैं। हालांकि इन बादलों की वजह से बारिश के आसार कम ही हैं। पुरवा हवा चलने से वायुमंडल की हवा की गुणवत्ता थोड़ी खराब हुई है।
4 of 5
gorakhpur cold weather
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 162 दर्ज किया गया है जबकि पछुआ हवा चलने से पिछले दिनों यह सुधरकर 130 के पास पहुंच गया था। विशेषज्ञ ने बताया कि अगले दो दिनों तक पुरवा हवा के चलने के आसार हैं। ऐसे में बादल छाए रहेंगे। रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा।
5 of 5
ठंड में सड़क पर कुछ इस तरह दिखे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नवंबर में दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 9.8 डिग्री सामान्य माना जाता है। पुरवा हवा की वजह से दिन का तापमान कम होकर 25 डिग्री के आसपास तो रात का तापमान बढ़कर 12 डिग्री के आसपास रह रहा है।