फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: साल की अंतिम मासिक शिवरात्रि आज, जानिए कैसे होंगे भोलेनाथ प्रसन्न

Sun, 13 Dec 2020 09:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 13 Dec 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Last monthly shivratri of the year 2020
Shiv mandir - फोटो : अमर उजाला।

साल की अंतिम मासिक शिवरात्रि 13 दिसंबर को मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव पूजन-अर्चन करने वाले भक्तों पर जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस व्रत को रखने वाले उपासकों को अपनी इंद्रियों को नियंत्रण रखने में मदद मिलती है साथ ही क्रोध, ईर्ष्या, अभिमान और लालच जैसी भावनाएं उसके अंदर प्रवेश नहीं कर पाती हैं।



 

Last monthly shivratri of the year 2020
mahashivratri - फोटो : अमर उजाला

मासिक शिवरात्रि का महत्व
पंडित राकेश पांडेय के अनुसार, हर महीने आने वाली मासिक शिवरात्रि व्रत को प्रभावशाली माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मासिक शिवरात्रि में व्रत रखने और भगवान शिव की सच्चे मन से पूजन-अर्चन करने वाले भक्तों की सभी मनोमनाएं पूरी होती हैं।

 

Last monthly shivratri of the year 2020
lord shiva - फोटो : अमर उजाला

इस दिन व्रत करने से हर मुश्किल कार्य आसान हो जाता है और व्रती की सारी समस्याएं दूर होती हैं। जो कन्याएं मनोवांछित वर पाना चाहती हैं इस व्रत को करने के बाद उन्हें उनकी इच्छा अनुसार वर मिलता है। साथ ही विवाह में आ रही रुकावटें भी दूर होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Last monthly shivratri of the year 2020
भगवान भोले। - फोटो : अमर उजाला।

मासिक शिवरात्रि पूजन विधि
पंडित जोखन पांडेय के अनुसार इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि कर लें और फिर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद घर में या किसी मंदिर में जा कर भगवान शिव और उनके परिवार की पूजा करें। शिवलिंग का रुद्राभिषेक जल, घी, दूध, शक्कर, शहद, दही आदि से करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और श्रीफल चढ़ाएं। भगवान शिव की धूप, दीप, फल और फूल आदि से पूजा करें।

 

विज्ञापन
Last monthly shivratri of the year 2020
भगवान शिव। - फोटो : अमर उजाला।

शिव पूजा करते समय आप शिव पुराण, शिव स्तुति, शिव अष्टक, शिव चालीसा और शिव श्लोक का पाठ करें। शाम के समय फलाहार ग्रहण करें। रात्रि जागरण कर भगवान शिव और उनके परिवार के साथ हनुमान जी की उपासना करें। अगले दिन भगवान शिव की पूजा करें और दान आदि करने के बाद व्रत का पारण करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed