{"_id":"612c6192e0f42074c8217c9c","slug":"krishna-janmashtami-celebration-in-gorakhnath-temple-gorakhpur-latest-photos-of-janmashtami-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: जन्माष्टमी को लेकर हर तरफ लोगों में दिखा उल्लास, गोरखनाथ मंदिर में सादगी से मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: जन्माष्टमी को लेकर हर तरफ लोगों में दिखा उल्लास, गोरखनाथ मंदिर में सादगी से मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
Mon, 30 Aug 2021 10:25 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
Janmastami 2021
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार यानी आज श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार भी जन्माष्टमी पर्व पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। सभी जगहों पर सादगी से भगवान का जन्म उत्सव मना भक्त मंगल कामना करेंगे। इस बार अष्टमी तिथि पर दिन सोमवार और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इसे शास्त्रों में अत्यंत शुभकारी माना गया है।
Janmastami 2021
- फोटो : अमर उजाला।
पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के समय छह तत्वों, भाद्रपद का महीना, कृष्ण पक्ष, अर्धरात्रि काल, अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृष का चंद्रमा और बुधवार या सोमवार का दिन एक साथ बड़ी कठिनाई से प्राप्त होते हैं। इसे फलदाई माना जाता है।
Janmastami 2021
- फोटो : अमर उजाला।
सूर्य व बुध स्वगृही तो शनि और गुरु रहेंगे वक्री
पं नरेंद्र उपाध्याय ज्योतिर्विद के अनुसार, सूर्य व मंगल इस बार 30 अगस्त को सिंह राशि में हैं, जहां सूर्य स्वगृही हैं। बुध और शुक्र कन्या राशि में हैं, जहां बुध स्वगृही हैं। शनि, मकर राशि में वक्री हैं। गुरु, कुंभ राशि में वक्री हैं। चंद्रमा एवं राहु का ग्रहण योग वृषभ राशि में बना हुआ है। ग्रहों की बात करें तो चंद्रमा और राहु के कुयोग को छोड़कर (ग्रहण योग) सभी ग्रहों की स्थित लगभग अच्छी है। जनमानस को भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिलेगा।

गोरखनाथ मंदिर में सादगी से मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सादगी के साथ मुख्य मंदिर में मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड से बचाव को देखते हुए इस वर्ष कृष्ण रूप सज्जा की प्रतियोगिता नहीं होगी। जो बच्चे कृष्ण रूप में आएंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। बताया कि संध्या आरती के पश्चात भजन कीर्तन का कार्यक्रम प्रारंभ होगे जो रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म तक चलेगा।

डीजेजेएस के यूट्यूब चैनल पर देखिए जन्माष्टमी
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से जन्माष्टमी के अवसर पर ऑनलाइन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी संभवामि युगे युगे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोग घर बैठे यूट्यूब के माध्यम से पूरे जन्माष्टमी उत्सव को देख सकेंगे। यह जानकारी संस्थान के संयोजक स्वामी अर्जुनानंद ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को https://youtube.com/c/djjsworld यूट्यूब चैनल दूसरा भाग 30 अगस्त को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं रात्रि 9:00 से 12:00 के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। इसका समापन श्रीकृष्ण की भव्य आरती के साथ होगा।