फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe: कोरोना काल में गर्म पानी की भाप है फायदेमंद, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

Fri, 23 Apr 2021 01:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Apr 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
Hot water steam will protect against coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गोरखपुर मिशन सेवा इन इंडिया के प्रमुख व वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरएन सिंह ने कहा, महामारी के बीच अगर लोग एक सप्ताह तक लगातार गर्म पानी की भाप सुबह-शाम लें तो वायरस से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। गर्म पानी की भाप कोरोना मरीजों के लिए रामबाण है।


 

Hot water steam will protect against coronavirus
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

चिकित्सक के मुताबिक कोरोना वायरस तीन-चार दिन तक साइनस में रहता है, जो तेज तापमान पर निष्क्रिय हो सकता है। तेज गर्म पानी की भाप लेने से वायरस निष्क्रिय हो जाएगा। इस तरह से वायरस का संचार भी रुकेगा। इसके लिए संक्रमित मरीजों के साथ-साथ आम आदमी को भी भाप लेना चाहिए। इससे  संक्रमण का फैलाव नहीं होगा। रोजाना दो से तीन बार पांच मिनट तक भाप लेने पर वायरस का असर बेहद कम हो सकता है।
 

Hot water steam will protect against coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

वायरस की सक्रियता कम हो जाती है
विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना वायरस पहले मुंह, नाक और गले में कई दिनों तक रुकने के बाद फेफड़ों तक पहुंचता है। इस दौरान गर्म पानी व गरारे से वायरस की सक्रियता काफी कम हो जाती है। लेकिन, अब यह वायरस नाक के पैरानासाल साइनस के आंतरिक लेयर से होकर सीधे फेफड़ों में पहुंच जा रहा है। भाप में इतनी क्षमता है कि पैरानासाल साइनस में छिपे वायरस को निष्क्रिय करने के साथ फेफड़ों में वायरस के जमाव को भी रोक सकता है। इतना ही नहीं, 50 डिग्री सेल्सियस पर भाप से वायरस पैरालाइज हो सकता है, जबकि 60 डिग्री पर वह इतना कमजोर हो सकता है कि उसे अंदर की इम्युनिटी मात दे सकती है। यदि 70 डिग्री पर भाप लें तो वायरस पूरी तरह से मर सकता है। इसके अलावा भाप से नाक और गले की खराश भी काफी हद तक ठीक हो जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hot water steam will protect against coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए इन्हें खाएं
एक गिलास गर्म पानी में नींबू और एक चम्मच शहद, काढ़ा, तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, अदरक, गुड़ और नींबू का रस। चार पीस बादाम. जिसे पानी में भिगोया गया हो। खाने में चार पीस रोटी, आधा चम्मच अलसी पाउडर, एक कटोरी सब्जी, हरी सब्जी और गाजर, दो पीस अंडा और एक गिलास हल्दी का दूध।

 

विज्ञापन
Hot water steam will protect against coronavirus
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
इस तरह ले सकते हैं भाप
सादे पानी में विक्स, संतरा या नींबू का छिलका, लहसुन, ट्री आयल, अदरक, नीम की पत्तियां, हल्दी का चूर्ण या गांठ, नमक-हल्दी, कपूर, लौंग के साथ भाप ले सकते हैं। यह पूरी तरह से एंटीमाइक्रोबियल होते हैं।

संक्रमित यह ले सकते हैं आहार
  • सुबह एक गिलास हल्के गर्म पानी में नींबू और एक चम्मच शहद
  • फलों में संतरा, अमरुद, पपीता और नारियल पानी
  • आधा कटोरी अंकुरित चना, हरा मूंग, चार पीस बादाम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed