फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश का तीसरा बब्बर शेर प्रजनन केंद्र बन सकता है गोरखपुर चिड़ियाघर, यहां देखें 'पटौदी व मरियम' की एक झलक

Mon, 01 Mar 2021 11:49 AM IST
vivek shukla रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Mar 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur zoo will get india top third positions of lion breeding center
गोरखपुर चिड़ियाघर में लाए गए दो बब्बर शेर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का चिड़ियाघर देश का तीसरा और प्रदेश का दूसरा बब्बर शेर प्रजनन केंद्र बन सकता है। इस संबंध में प्राणि उद्यान के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि इटावा लायन सफारी से चिड़ियाघर लाए गए दोनों बब्बर शेरों के बीच उम्र का अंतर है, लेकिन उनकी ब्रीडिंग में कोई परेशानी नहीं हुई तो प्रजनन केंद्र के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी को पत्र भेजा जाएगा।

Gorakhpur zoo will get india top third positions of lion breeding center
गोरखपुर चिड़ियाघर में आया बब्बर शेर। - फोटो : अमर उजाला।
इससे पहले गुजरात का जूनागढ़ ही बब्बर शेर का प्रजनन केंद्र था। वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश के इटावा लायन सफारी को भी यह उपलब्धि हासिल हुई। अब गोरखपुर प्राणि उद्यान में बब्बर शेर के शावक जन्म ले सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह देश के तीसरे बब्बर शेर प्रजनन केंद्र के रूप में सामने आ सकता है।
Gorakhpur zoo will get india top third positions of lion breeding center
गोरखपुर चिड़ियाघर में आया बब्बर शेर। - फोटो : अमर उजाला।

प्राणि उद्यान के उप प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि बब्बर शेरों को लाए जाने के बाद इनके प्रजनन के लिए भी तैयारी की जा सकती है। चूंकि गुजरात के बाद इटावा में बब्बर शेरों की ब्रीडिंग से एक शावक का जन्म हो चुका है, ऐसे में इसकी संभावना गोरखपुर चिड़ियाघर में भी तलाशी जाएगी। गोरखपुर प्राणि उद्यान का वातावरण भी इटावा की तरह सामान्य है, ऐसे में ब्रीडिंग कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur zoo will get india top third positions of lion breeding center
गोरखपुर चिड़ियाघर में आया बब्बर शेर। - फोटो : अमर उजाला।

देश में महज 500 के आसपास बब्बर शेर
देश में बब्बर शेरों की संख्या 500 के आसपास है। ऐसे में उनकी संख्या बढ़ाने के लिए इटावा लायन सफारी में शुरू में तीन शेर व तीन शेरनियों को लाया गया था। इनसे पांच अक्तूबर 2016 को दो शावक संभा व सुल्तान पैदा हुए। बाद में एक और शावक ने जन्म लिया।

विज्ञापन
Gorakhpur zoo will get india top third positions of lion breeding center
गोरखपुर चिड़ियाघर में आया बब्बर शेर। - फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि इटावा लायन सफारी से पटौदी (नर) और मरियम (मादा) रविवार सुबह गोरखपुर चिड़ियाघर पहुंचे। दोनों के सकुशल बाड़े में पहुंचने के बाद चिड़ियाघर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ताली बजाकर स्वागत किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed