फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर चिड़ियाघर अपडेट: उद्घाटन कर गोल्फ कार से चिड़ियाघर में घूमेंगे सीएम, इनके लिए मुफ्त होगा टिकट

Wed, 24 Mar 2021 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Mar 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur zoo update news after CM yogi will inaugurate zoo
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 मार्च को लोकार्पण करेंगे। इस संबंध में मंगलवार को डीएम के विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 11 विभागों के जिम्मेदार शामिल हुए।



 

Gorakhpur zoo update news after CM yogi will inaugurate zoo
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

बताया गया कि मुख्यमंत्री चिड़ियाघर के प्रवेश द्वार पर रिमोट से उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गोल्फ कार में सवार होकर चिड़ियाघर की सैर करेंगे। उनके साथ वन मंत्री दारा सिंह चौहान रहेंगे। चिड़ियाघर घूमने के बाद सीएम लोगों को संबोधित करेंगे। मंच की जिम्मेदारी उप्र राजकीय निर्माण निगम और वन विभाग की तरफ से की जा रही है। परियोजना प्रबंधन डीबी सिंह ने बताया कि चिड़ियाघर प्रवेश द्वार के बगल में बाईं तरफ जीडीए के खाली मैदान में मंच बनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए भीड़ कम करने का प्रयास है फिर भी 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
 
 

Gorakhpur zoo update news after CM yogi will inaugurate zoo
Gorakhpur Zoo - फोटो : अमर उजाला।

निदेशक राजामोहन ने बताया कि उद्घाटन के बाद चिड़ियाघर में आने वालों को प्रवेश दिया जाएगा। टिकट दर 25 और 50 रुपये तय की गई है।  6 वर्ष तक के बच्चों का टिकट नहीं लगेगा। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि चिड़ियाघर में लाए गए विभिन्न प्रजातियों के सभी 115 वन्यजीव स्वस्थ हैं। उप प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. संजय कुमार मल्ल ने बताया कि अंदर की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। बैठक में सीडीओ इंद्रजीत सिंह, निदेशक प्राणि उद्यान राजामोहन, एसपी सिटी सोनम कुमार, एसपी ट्रैफिक, डीएफओ अविनाश कुमार, परियोजना प्रबंधन डीबी सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur zoo update news after CM yogi will inaugurate zoo
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जरूरत पड़ी तो होगा रूट डायवर्जन
चिड़ियाघर के शुभारंभ के दौरान डीएम ने एसपी ट्रैफिक से रूट डायवर्जन करने की बात कही। कहा कि सीएम के कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त भीड़ हो सकती है। ऐसे में जरूरत पड़ी तो भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। उद्घाटन के एक दिन पहले रूट के हिसाब से अपनी तैयारी ट्रैफिक बना ले। इससे सूचना जनहित में जारी किया जा सके।

 
विज्ञापन
Gorakhpur zoo update news after CM yogi will inaugurate zoo
गोल्फ कार। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर में चलेगी दो गोल्फ कार
चिड़ियाघर के अंदर दो गोल्फ कार चलेगी। इसमें एक कार में 20 लोगों के बैठने की इंतजाम होगा। परिवार के साथ बुक कर या अलग-अलग लोग इसमें बैठकर चिड़ियाघर का आनंद ले सकेंगे। सीएम खुद इसी कार में बैठकर चिड़ियाघर में घूमेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed