फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: यह युवा चला रहा अनूठा ‘सफाई अभियान’, ट्रेनों में मिटाता है लिखी 'गंदी बात'

Tue, 16 Feb 2021 04:10 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।
राजन राय, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Feb 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur UP Shubham Pandey News: Gorakhpur young man erase Gandi baat in many trains
-गोरखपुर: शुभम पांडेय। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर के तारामंडल निवासी शुभम पांडेय एक अनूठा ‘सफाई अभियान’ चला रहे हैं। वह ट्रेनों के शौचालयों में गंदी बातों के साथ लिखे मोबाइल नंबर को साफ करते हैं। इसी तरह किसी दीवार पर लिखी गंदी बातों को भी मिटा देते हैं। अभी तक उन्होंने दस से अधिक  ट्रेनों के शौचालयों की सफाई की है। इस कार्य में वह अपने दोस्तों से भी सहयोग ले रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी मुहिम चला रखी है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

Gorakhpur UP Shubham Pandey News: Gorakhpur young man erase Gandi baat in many trains
-गोरखपुर: शुभम पांडेय। (फाइल फोटो) - फोटो : fb @shubham pandey

सफर के दौरान ट्रेनों के शौचालयों में आपने देखा होगा कि मोबाइल नंबर के साथ किसी लड़की का नाम लिखा होता है। साथ में गंदी बातें भी लिखी रहती हैं। कई बार इन नंबरों पर शरारती तत्व कॉल करते हैं, जिससे लड़की को शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। गोरखपुर विश्वविद्यालय से एमकॉम की पढ़ाई कर रहे शुभम न केवल गंदी बातों को मिटाते हैं, बल्कि लिखे गए नंबर पर फोन करके लड़की को आगाह भी करते हैं।

 

Gorakhpur UP Shubham Pandey News: Gorakhpur young man erase Gandi baat in many trains
-गोरखपुर: shubham pandey - फोटो : fb @shubham pandey

बातचीत में शुभम ने बताया कि लॉकडाउन हटने के बाद सितंबर में वह गोरखधाम स्पेशल से दिल्ली जा रहे थे। शौचालय गए तो वहां एक लड़की का नाम और मोबाइल नंबर लिखा देखा। साथ में कई गंदी बातें भी लिखी थीं। शौचालय में लिखा गया नाम शुभम की मां का भी है। शौचालय से निकलकर अपनी सीट पर आने के बाद यह बात उन्हें बेचैन करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur UP Shubham Pandey News: Gorakhpur young man erase Gandi baat in many trains
-गोरखपुर: भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

कुछ देर बाद शौचालय गए और नंबर व नाम को मिटा दिया। लड़की के मोबाइल पर फोन करके पूरी बात बताई। उससे कहा कि यदि अनजान कॉल आए तो सावधान रहें। दूसरी ओर से लड़की रो रही थी। धन्यवाद कहा और बताया कि पिछले कुछ दिनों से अनजान लोग फोन करके गंदी बातें कह रहे थे। मैं समझ नहीं पा रही थी कि इन्हें नंबर कहां से मिला। शुभम ने बताया कि इसी दिन से मैंने ‘सफाई अभियान’ शुरू करने का संकल्प ले लिया।   

10 ट्रेनों में कर चुके हैं ‘सफाई’
शुभम ने बताया कि अब तक वह दोस्तों के साथ गोरखधाम स्पेशल, लखनऊ इंटरसिटी, कोचीन स्पेशल सहित 10 ट्रेनों में ‘सफाई अभियान’ चला चुके हैं।

 

विज्ञापन
Gorakhpur UP Shubham Pandey News: Gorakhpur young man erase Gandi baat in many trains
-गोरखपुर: भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

दीवारों से भी मिटा रहे गंदी बातें
शुभम का कहना है कि कई बार गंदी मानसिकता के लोग दीवारों पर भी आपत्तिजनक बातें लिख देते हैं। तारामंडल, नौका विहार पर भी इसी तरह के कमेंट और मोबाइल नंबर लिखा देखने पर उसे भी मिटाया।  

सोशल मीडिया पर की मुहिम से जुड़ने की अपील
शुभम की इच्छा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनकी मुहिम का हिस्सा बनें। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया को माध्यम बनाया है। उन्होंने फेसबुक पेज ddugu world wide पर मदद मांगी है। इस पेज पर 28 हजार से ज्यादा लोग जुड़े हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed