गोरखपुर जनपद में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सोमवार सुबह 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह न्यूनतम और अधिकतम तापमान में चार डिग्री का अंतर रहा। वहीं, बर्फीली हवाओं और कोहरे की वजह से पूरे दिन कंपकंपी छूटती रही।
Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में सामान्य से 10 डिग्री कम रहा अधिकतम पारा, छूट रही कंपकंपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और नीचे आ सकता है। सुबह से ही आसमान में धुंध की चादर फैली रही। वायुमंडल में छाए कोहरे की वजह से सूरज की रोशनी धरती तक नहीं पहुंची। बर्फीली हवाएं चलने से पूरे दिन हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ी। ठंड से मुकाबला करने के सारे उपाय फेल होते दिखे।
लोग घरों में ही दुबके रहे और हीटर व ब्लोअर चलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे। वहीं, चौराहों पर लोग अलाव तापते नजर आए। आम दिनों की तुलना में दुकानों पर भीड़ कम दिखी। शाम ढलते ही गलन बढ़ गई और बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया। 10 से 15 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलीं। सोमवार को न्यूनतम तापमान के और नीचे आने के आसार हैं। सुबह हल्का कोहरा पड़ सकता है।
दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोटी का संकट
हाड़ कंपाने वाली ठंड का सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है। शहर के आजाद चौक, कूड़ाघाट, खजांची चौराहे, सूरजकुंड आदि जगहों पर मजदूर काम की तलाश में ठिठुरते रहते हैं। ठंड की वजह से अधिकतर लोग काम नहीं करा रहे हैं। ऐसे में अधिकतर मजदूरों को बिना काम के ही लौटना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में उनके सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है।