फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur Weather News: गोरखपुर में बदला मौसम का मिजाज, ओस की रिमझिम बारिश ने बढ़ाई ठंड

Thu, 12 Jan 2023 10:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Jan 2023 10:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Weather News Update Today Heavy Cold Wave 12 jan
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।

पहाड़ों से चल रही सर्द पछुआ हवा के चलने और थमने से गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। रिमझिम ओस की बारिश ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। वहीं बुधवार दिन में हवा बंद होने और कुछ समय के लिए सूरज निकलने से जहां अधिकतम पारा मंगलवार की तुलना में दो डिग्री ऊपर चढ़ा वहीं ठंड से भी थोड़ी राहत मिली। मगर शाम होते ही हवा शुरू होने के साथ ही गलन भी बढ़ती चली गई और लोग हाड़ कंपाती ठंड से बेहाल हो उठे। एक से दो दिन में आसमान साफ होने से धूप निकलने की उम्मीद है, जिससे ठंड से भी थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि न्यूनतम पारा नीचे खिसकेगा।



 

Gorakhpur Weather News Update Today Heavy Cold Wave 12 jan
गोरखपुर में ठंड के मौसम में आग के पास बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

मंगलवार को अधिकतम पारा 11.5 था जो बुधवार को बढ़कर 13.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसी तरह न्यूनतम पारा लगातार दूसरे दिन 7.3 डिग्री सेल्सियस पर बरकरार रहा। बुधवार की सुबह तो रोज की तरह सर्द रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही जैसे-जैसे पारा चढ़ा ठंड से थोड़ी राहत मिली।

 

Gorakhpur Weather News Update Today Heavy Cold Wave 12 jan
गोरखपुर में ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

वायुमंडल में व्याप्त कोहरे की परतों को चीरते हुए थोड़ी देरे के लिए सूरज की किरणें भी जमीन तक पहुंचने में सफल रहीं। साथ ही पहाड़ों से चल रही सर्द पछुआ हवा के थमने से ठंड थोड़ी कमजोर पड़ी मगर चार बजते ही फिर सर्द पछुआ हवा शुरू हो गई और गलन बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया। रात आठ बजे तक ठंड काफी बढ़ गई। रात नौ बजते-बजते अधिकांश सड़कों पर सन्नाटा छा गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Weather News Update Today Heavy Cold Wave 12 jan
गोरखपुर में ठंड के मौसम में कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमोत्तर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिससे पहाड़ों पर बारिश होने की उम्मीद है। बारिश होते ही पछुआ हवा का वेग बढ़ने से यहां के वायुमंडल में जमा कोहरा भी छंटेगा और सूरज की किरणें पूरी तरह से जमीन तक पहुंच सकेंगी।

 

विज्ञापन
Gorakhpur Weather News Update Today Heavy Cold Wave 12 jan
गोरखपुर में ठंड - फोटो : अमर उजाला।

गोरखधाम 13:25 और वैशाली 10 घंटे की देरी से आई
घने कोहरे के चलते बुधवार को भी ट्रेनें देर से आईं। सुबह आने वाली वैशाली एक्सप्रेस रात पौने आठ बजे और गोरखधाम एक्सप्रेस रात करीब 11 बजे पहुंची। कड़ाके की ठंड में ट्रेन के इंतजार में यात्री ठिठुर गए। गोरखधाम एक्सप्रेस के विलंब से आने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को यह ट्रेन 13:25 घंटे की देरी से तथा वैशाली एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से आई। इसके अलावा अवध एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से तथा सप्तक्रांति एक्सप्रेस 2:40 घंटे की देरी से आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed