{"_id":"602df8c799153e2b955d9180","slug":"gorakhpur-many-important-road-traffic-jam-after-cm-yogi-programme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: यहां जाम से निपटने के इंतजाम धड़ाम, सीएम के कार्यक्रम के बाद लौट आई पुरानी स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: यहां जाम से निपटने के इंतजाम धड़ाम, सीएम के कार्यक्रम के बाद लौट आई पुरानी स्थिति
Thu, 18 Feb 2021 11:06 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर शहर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शहर के तीन प्रमुख चौराहों (देवरिया बाईपास, रुस्तमपुर और ट्रांसपोर्टनगर) पर जाम को लेकर मंगलवार को जताई जा रही आशंका सच साबित हुई। बुधवार को दिनभर जाम की स्थिति रही और लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए।
सीएम के कार्यक्रम के अगले दिन ही जाम से निपटने के इंतजाम धड़ाम।
- फोटो : अमर उजाला।
उम्मीद थी कि मंगलवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए तीनों चौराहों पर जाम से निपटने के लिए किए गए इंतजाम जारी रहेंगे, लेकिन हुआ वही, जिसकी आशंका अमर उजाला ने पहले ही जता दी थी। चौराहों पर अस्थायी अतिक्रमण पुरानी स्थिति में लौट आया। चौराहों पर तैनात होमगार्डों की कोई सुन ही नहीं रहा था। ट्रैफिक पुलिसकर्मी कहीं नजर आए तो तगड़ा जाम देखकर उनके हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने किनारा कर लिया।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दिन ऐसा था शहर का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला।
चार नहीं, एक दिन की चांदनी
मंगलवार को राजघाट पर सीएम के कार्यक्रम को लेकर इन चौराहों पर नजारा बिल्कुल बदला हुआ था। ना कहीं जाम था और ना ही कोई अतिक्रमण। यह देखकर सब यही कहते सुने गए-काश! ऐसी व्यवस्था रोजाना की हो जाती, तो अच्छा होता, मगर जाम से निपटने के इंतजाम 24 घंटे भी ठहर नहीं सके।
मंगलवार को राजघाट पर सीएम के कार्यक्रम को लेकर इन चौराहों पर नजारा बिल्कुल बदला हुआ था। ना कहीं जाम था और ना ही कोई अतिक्रमण। यह देखकर सब यही कहते सुने गए-काश! ऐसी व्यवस्था रोजाना की हो जाती, तो अच्छा होता, मगर जाम से निपटने के इंतजाम 24 घंटे भी ठहर नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर रेंगते नजर आए वाहन
- फोटो : अमर उजाला।
रुस्तमपुर ढाला पर ट्रैफिक लाइट सिस्टम है, लेकिन ट्रैफिक का संचालन उसके एकदम उलट हो रहा है। लालबत्ती पर ट्रैफिक चल और हरी पर रोका जा रहा था। ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने बताया कि लाइट का समय ही गलत सेट हो गया है। इसके इतर तमाम लोग ऐसे भी थे, जिन्हें जहां से रास्ता मिल रहा था, वाहन लेकर घुस जा रहे थे। जाम लगे उनकी बला से। उधर, ट्रांसपोर्टनगर चौराहे से लेकर अमरुतानी तक अतिक्रमण पुरानी स्थिति में आ आने से जाम भी लौट आया।
विज्ञापन
जाम से परेशान लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए।
- फोटो : अमर उजाला।
एसपी ट्रैफिक आशुतोष ने बताया कि शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां पर कमी मिलेगी, उसमें सुधार किया जाएगा।