फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर दोहरा हत्याकांड: पिता का शव देख फफक पड़ा मासूम, बोला- 'अब पापा कभी घर नहीं आएंगे'

Fri, 02 Apr 2021 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Apr 2021 10:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur gagaha double murder case side story after dead body reached home
गगहा दोहरा हत्याकांड: पिता का शव देखकर रोते बिलखत बच्चे। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के जानीपुर रोड स्थित इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रानिक्स दुकान के मालिक शंभू मौर्य और उनके कर्मचारी संजय पांडेय की बुधवार रात गोली मारकर हत्या दी गई थी। शंभू की अभी सालभर पहले शादी हुई। वहीं संजय तीन बच्चे थे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...



 

Gorakhpur gagaha double murder case side story after dead body reached home
गगहा दोहरा हत्याकांड: मृतक संजय के पिता और भाई। - फोटो : अमर उजाला।

संजय का शव जब घर आया तो पूरा गांव रो पड़ा। पिता का शव देखकर दोनों बेटियां स्तुति और सलोनी फफक उठी। मुंह से यही निकला पापा का क्या कसूर था, आखिर क्यों उनकी हत्या कर दी गई। मम्मी, पापा अब कभी नहीं आएंगे ना। उनकी यह बातें सुनकर सबकी आंखें नम हो गईं।
 
 

Gorakhpur gagaha double murder case side story after dead body reached home
गगहा दोहरा हत्याकांड: मृतक संजय के गांव में पहुंचे पुलिस अधिकारी व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला।

गोला थाना क्षेत्र के लाही डाडी निवासी संजय पांडेय चार भाइयों में सबसे छोटे थे।  संजय की दो पुत्रियां स्तुति (17), सलोनी (13) व पुत्र आदित्य (8) हैं। चारो भाई अलग-अलग रहते हैं। संजय दिल्ली में नौकरी करते थे, लेकिन लाकडाउन के बाद घर चले आए और दो महीने पहले से शंभू मौर्य की दुकान में काम करने लगे। यहां से मिलने वाले पैसों से ही परिवार का भरण-पोषण हो रहा था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur gagaha double murder case side story after dead body reached home
बाएं शंभू मौर्य, दाएं संजय पांडेय। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

संजय रोजाना सुबह साइकिल से दुकान पर आते और रात आठ बजे तक घर पहुंच जाते थे। बुधवार को जब देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर कॉल किया। फोन रिसीव नहीं हुआ तो अनहोनी की आशंका उत्पन्न होने लगी। बड़े भाई वशिष्ठ नारायण पांडेय, संजय को ढूंढते हुए दुकान पर पहुंचे, जहां घटना की जानकारी मिली।

 

विज्ञापन
Gorakhpur gagaha double murder case side story after dead body reached home
गगहा दोहरा हत्याकांड: मृतक संजय का घर। - फोटो : अमर उजाला।

संजय के परिवार वालों ने मांगा मुआवजा
संजय की पत्नी संजू ने प्रशासन के जरिए शासन से मुआवजा सहित छह मांग की है। उनकी मांग है कि हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी दी जाए, परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए 50 लाख मुआवजा दिया जाए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, परिवार को शस्त्र लाइसेंस तत्काल दिया जाए, उनके तीन बच्चों के शिक्षा की व्यवस्था की जाए। परिवार की ओर से एसडीएम को मांग पत्र सौंपा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed