फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच नदियों से घिरा है गोरखपुर, बाढ़ से बचाव के लिए बनीं 86 चौकियां, एनडीआरएफ की दो कंपनी अलर्ट

Fri, 10 Jul 2020 09:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Jul 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Flood news: 86 outposts built for flood protection in gorakhpur two NDRF company alerts
gorakhpur river news - फोटो : अमर उजाला।

नदियों के जलस्तर बढ़ने के साथ ही बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज कर दी गई है। गोरखपुर में 86 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। घाघरा के कटान को देखते हुए गोला और खजनी तहसील क्षेत्र में एनडीआरएफ की दो यूनिट तैनात की गई है। एनडीआरएफ के पास स्टीमर, नाव पर्याप्त संख्या में है। एसडीआरफ की टीमें भी अलर्ट हैं। नाव, स्टीमर अलग से मंगाए जा रहे हैं।

Gorakhpur Flood news: 86 outposts built for flood protection in gorakhpur two NDRF company alerts
बुढ़नपुरा गांव स्थित तपस्वी कुटी का तटबंध। - फोटो : अमर उजाला।

घाघरा, राप्ती और रोहिन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक अयोध्या में घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास है। यह नदी गोरखपुर के खजनी, गोला तहसील क्षेत्र होकर बहती है। इसकी चपेट में कई गांव आ सकते हैं। इस वजह से हाई अलर्ट घोषित किया गया है। बुधवार की सुबह इस नदी का जलस्तर जहां 92. 410 मीटर रिकार्ड किया गया था, वहीं शाम चार बजे 92.750 मीटर पहुंच गया।

Gorakhpur Flood news: 86 outposts built for flood protection in gorakhpur two NDRF company alerts
गोला बाजार के पास घाघरा नदी का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

8 घंटे में ही जलस्तर 340 सेंटीमीटर बढ़ गया। इसी तरह गोरखपुर के राजघाट में राप्ती का जलस्तर सुबह 73. 180 मीटर था, जो शाम को  73.240 मीटर पहुंच गया। आठ घंटे में इस नदी का जलस्तर 60 सेंटीमीटर बढ़ा है। त्रिमुहानी घाट पर रोहिन नदी का जलस्तर सुबह 79.360 मीटर था, जो शाम को 79.670 मीटर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Flood news: 86 outposts built for flood protection in gorakhpur two NDRF company alerts
बड़हलगंज के पास सरयू नदी का जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

पांच नदियों से घिरा है गोरखपुर
गोरखपुर पांच नदियों से घिरा है। जिले से होकर गुजरने वाली नदियों पर 68 तटबंध हैं। इसकी कुल लंबाई 457. 7 किलोमीटर है। गोरखपुर में घाघरा नदी का क्षेत्र 77 किलोमीटर है। राप्ती नदी 134 किलोमीटर की लंबाई में बहती है। रोहिन नदी 30 किलोमीटर, कुआनो 23 और गोर्रा नदी 17 किलोमीटर की लंबाई में बहती है।

विज्ञापन
Gorakhpur Flood news: 86 outposts built for flood protection in gorakhpur two NDRF company alerts
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे ने बताया कि घाघरा नदी के शाहपुर खड़कपुर सुपाई तटबंध पर तीन बड़ी प्रोजेक्ट इस साल स्वीकृत हुए थे। तीनों प्रोजेक्ट बाढ़ निरोधक थे। 15 जून के पहले काम पूरा होना था लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से दिक्कत हो गई। लॉकडाउन में कामकाज नहीं हो सका। कहीं भी कोई खतरा नहीं है। सब कुछ नियंत्रण में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed