{"_id":"607939bf8ebc3e5909627db3","slug":"girlfriend-not-pick-up-phone-boyfriend-arrived-polling-station-and-suicide-attempt-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्यार में तकरार : वर्दीधारी प्रेमिका ने नहीं उठाया फोन तो मतदान केंद्र पहुंच गया सिपाही, बोला- मान जाओ नहीं तो दे दूंगा जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में तकरार : वर्दीधारी प्रेमिका ने नहीं उठाया फोन तो मतदान केंद्र पहुंच गया सिपाही, बोला- मान जाओ नहीं तो दे दूंगा जान
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गगहा इलाके के एक मतदान केंद्र पर अनहोनी घटना होने से बच गई। दरअसल वर्दीधारी प्रेमिका के फोन नहीं उठाने पर एक सिपाही बाइक लेकर वहां पर पहुंच गया। इसके बाद खुदकुशी करने के लिए राइफल को अपनी गर्दन में लगा लिया, संयोग अच्छा था कि अन्य लोग आ गए और अनहोनी बच गई।
2 of 5
यूपी पुलिस फाइल फोटो
जानकारी के मुताबिक, दोनों कुशीनगर के एक ही थाने में तैनात हैं और वर्तमान में पंचायत ड्यूटी के लिए गोरखपुर आए थे। कुशीनगर के एक थाने में तैनात महिला और पुरुष सिपाही की भी गोरखपुर के दो अलग-अलग थाने, एक की झंगहा और दूसरे की गगहा में ड्यूटी लगाई गई थी।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
आरोप है कि बुधवार को सभी पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच गए थे। झंगहा में ड्यूटी कर रहे सिपाही ने गगहा में ड्यूटी कर रही महिला सिपाही के पास फोन कर बात करने का प्रयास किया। महिला सिपाही ने उसका फोन नहीं उठाया तो वह अपनी ड्यूटी छोड़कर रात में ही गगहा इलाके के उस मतदान केंद्र पर पहुंच गया जहां महिला सिपाही की ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच मतदान केंद्र पर कहासुनी हुई। इस दौरान सिपाही ने प्रेमिका को मनाते हुए बोला कि मैं अपनी जान दे दूंगा। उसके बाद सिपाही ने अपनी रायफल गले के पास लगाकर खुद को गोली मारने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पहले प्रयास में उसकी गोली मिस हो गई हालांकि उसने दोबारा भी प्रयास किया लेकिन तब तक वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उससे रायफल छीन ली।
विज्ञापन
5 of 5
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना से मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया। पुलिसवालों ने गगहा थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानेदार दोनों को थाने लेकर आए। गुरुवार की सुबह महिला पुलिसकर्मी दोबारा मतदान केंद्र पर पहुंची वहीं दूसरी तरफ पुरुष सिपाही को भी उसके मतदान केंद्र पर भेजकर पूरी घटना को दबा दिया गया। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं दी गई है। जांच कराकर कार्रवाई कराएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।