फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए गोरखपुर में कैसे होगा कोरोना टीकाकरण, बनाई जा रही है ये टीम

Fri, 18 Dec 2020 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Dec 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Each team will have five people during Corona Vaccination
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण की टीम में पांच-पांच लोग रखे जाएंगे। प्रत्येक टीम में एक वैक्सीनेटर, चार अन्य सहायक के साथ एक पुलिसकर्मी भी रहेगा। हर केंद्र पर कम से कम एक टीम तैनात रहेगी। केंद्र अगर बड़ा है तो अतिरिक्त टीमें लगाई जाएंगी।



 

Each team will have five people during Corona Vaccination
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

कोरोना वैक्सीन के जल्द आने की उम्मीद के बीच टीकाकरण की तैयारियां तेज हो गईं हैं। मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब मास्टर ट्रेनर जिले में 50-50 की संख्या में स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। पहले चरण में वैक्सीनेटर को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Each team will have five people during Corona Vaccination
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

शासन से जारी गाइडलाइन के मुताबिक टीम में वैक्सीनेटर के अलावा चार सहायक ऑफिसर होंगे। इनमें एक वैक्सीनेशन ऑफिसर, पुलिस, होमगार्ड या सिविल डिफेंस का कर्मचारी होगा। यह लाभार्थी के पंजीकरण की स्थिति देखेंगे। कागजों के आधार पर उसकी पहचान करेंगे। दूसरा सहायक वैक्सीनेशन ऑफिसर दस्तावेज की जांच करेगा। बचे हुए दो सहायक वैक्सीनेशन ऑफिसर वैक्सीनेटर की मदद करेंगे और भीड़ को नियंत्रित करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Each team will have five people during Corona Vaccination
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay

डॉक्टर, नर्स व फार्मासिस्ट होंगे वैक्सीनेटर
वैक्सीनेटर ही कोरोना की वैक्सीन लगाएंगे। पहले चरण में वैक्सीनेटर की जिम्मेदारी डॉक्टर, नर्स व फार्मासिस्ट को दी गई है। प्रशिक्षण चल रहा है। नर्सिंग व फार्मेसी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले भी वैक्सीन लगा सकते हैं। मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके इंटर्न छात्र भी वैकसीनेटर का काम करेंगे।

 

विज्ञापन
Each team will have five people during Corona Vaccination
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
कोरोना टीकाकरण: प्रतिभागियों को दी गई जानकारी
गोरखपुर सीएमओ कार्यालय के प्रेरणाश्री सभागार में कोरोना टीकाकरण अभियान के लिए कार्यशाला हुई। प्रशिक्षक डॉ. गोस्वामी, गवासुद्दीन, पवन ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी गई। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि  वैक्सीन नई होने के कारण सावधानी आवश्यक है और इसमें प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशिक्षण में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय, डॉ. नन्द कुमार, डॉ. एके चौधरी, डॉ. एसएन त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी केएन बरनवाल, सुनीता पटेल के अतिरिक्त डब्लूएचओ, यूनीसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed